UP Weather Update: यूपी में आज मूसलाधार बारिश की चेतावनी! लखनऊ समेत इन जिलों में बारिश का अलर्ट

क्या आज मूसलाधार वर्षा होगी, या फिर उमस भरी धूप सिर चढ़कर बोलेगा? वेदर का अपडेट जानें विस्तार से...

Priya Singh Bisen
Published on: 4 Sept 2025 6:00 AM IST
UP Weather Update
X

UP Weather Update

UP Weather Update: रोज़ाना सुबह उठते ही सबसे पहले दिमाग में यही आता है कि आज का मौसम कैसा रहेगा। यदि गौर करें तो पिछले 10 दिनों से लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इस वक़्त यूपी से लेकर पूरे देश के हर राज्यों में मानसून की भारी वर्षा हो रही है जिससे आमजन अस्त-व्यस्त हो गया है। अब सवाल ये है कि आज 4 सितंबर 2025 को राजधानी लखनऊ की हवा कैसी रहने वाली ? क्या आज मूसलाधार वर्षा होगी, या फिर उमस भरी धूप सिर चढ़कर बोलेगा? आज के वेदर का अपडेट इस खबर में जानें विस्तार से...

लखनऊ में 4 सितंबर का मौसम

4 सितंबर 2025 यानी गुरुवार को लखनऊ और आसपास के जिलों में मानसून सक्रीय है। सुबह के समय में आसमान में बादल छाए रहेंगे, तापमान करीब 28 °C रहेगा जो कि दोपहर तक 32–33 °C तक पहुंच सकता है। वहीं, लखनऊ के आसपास वाले शहरों में भी मौसम का यही रूप देखने को मिल सकता है।

दोपहर और शाम का मौसम

दोपहर में भी आसमान बादलों से ढंका रहेगा, लेकिन एकाएक वर्षा होने की संभावना बनी हुई है। शाम 7 से 8 बजे के बीच गरज-चमक के साथ तेज वर्षा भी हो सकती है। इस दौरान तापमान 30 डिग्री के आसपास बना रहेगा। वहीं, रात होते-होते बदल छट जायेंगे जिससे तापमान 27–28 °C के आसपास पहुंच सकता है।

आसपास के जिलों की स्थिति

उत्तर प्रदेश में औसत रूप से सितंबर महीने में तापमान 26 °C से 34 °C तक बना रहता है, लेकिन आज 4 सितंबर को कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी जैसे शहरों में भी लखनऊ जैसा तापमान रहेगा। राज्य के पूर्वी हिस्सों में वर्षा ज्यादा होती है, जबकि मध्य और पश्चिमी भागों में कम लेकिन लखनऊ तथा आसपास का क्षेत्र इन दिनों मानसूनी वर्षा का प्रभाव पड़ रहा है। बात दे, सितंबर की मानसून की वर्षा जारी है जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। इस बीच मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है।

मौसम का प्रभाव और सुझाव

खेत-खलिहान: यह समय खरीफ फसलों के लिए महत्वपूर्ण है जिसमें भारी वर्षा से गेहूं, चावल और दलहन प्रभावित हो सकते हैं।

यातायात/दैनिक जीवन: अचानक वर्षा और गरज-बिजली के साथ, शाम का रास्ता अवरुद्ध हो सकता था—इस लिए सावधानी आवश्यक है।

स्वास्थ्य: इस मौसम में उमस और वर्षा का मिश्रण हाइड्रेशन की आवश्यकता बढ़ा देता है, लोग ठंडे और सूखे कपड़े रखें तो बेहतर।

आज के मौसम की जानकारी संक्षेप में:

सुबह–दोपहर: 32–33 °C तक तापमान बना रहेगा।

शाम: गरज-बिजली के साथ वर्षा होने की सम्भवना।

रात: बादल कम, तापमान 27–28 °C।

अंचल: आसपास के जिलों में तापमान समान, वर्षा के आसार।

सुझाव: बाहर निकलते समय रेन कोट और छाता साथ रखें।

1 / 10
Your Score0/ 10
Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Mail ID - [email protected]

Content Writer

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!