Maharajganj News: महराजगंज में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं के सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन

Maharajganj News: महराजगंज के पिपरदेउरा में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं और बच्चियों के सशक्तिकरण के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Upendra Kumar
Published on: 11 Oct 2025 5:17 PM IST
Maharajganj News: महराजगंज में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं के सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन
X

Maharajganj News

Maharajganj News: उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत थाना कोतवाली की मिशन शक्ति टीम ने पिपरदेउरा के काशीराम आवास परिसर में महिलाओं और बच्चियों के सशक्तिकरण, सुरक्षा और सम्मान को केंद्र में रखकर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना रहा। इस दौरान मिशन शक्ति टीम की महिला उपनिरीक्षक ज्योति राय ने उपस्थित महिलाओं को बताया कि राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं, जैसे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमंगला योजना, उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री महिला समृद्धि योजना तथा 181 महिला हेल्पलाइन, किस प्रकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने में सहायक हैं।

टीम के सदस्य आरक्षी प्रदीप प्रजापति ने महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध और मानव तस्करी जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि इन समस्याओं से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह संवेदनशील और सतर्क है।उन्होंने कहा कि कोई भी महिला या बच्ची किसी भी प्रकार की परेशानी में तुरंत पुलिस की सहायता ले सकती है। पुलिस 24 घंटे उनके सहयोग के लिए तत्पर है।

इस मौके पर उपस्थित महिलाओं ने मिशन शक्ति कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन उनके अंदर आत्मविश्वास और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन का आभार जताते हुए इसे “महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की दिशा में सार्थक प्रयास” बताया।थाना कोतवाली की मिशन शक्ति टीम ने आश्वासन दिया कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बन सकें।कार्यक्रम के सफल आयोजन में कोतवाली मिशन शक्ति टीम के सभी सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद रहे। यह आयोजन न केवल महिलाओं के अधिकारों की रक्षा का संदेश देता है, बल्कि समाज में समानता, सुरक्षा और स्वाभिमान की नई चेतना भी जगाता है।

1 / 3
Your Score0/ 3
Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!