Mahoba News: महोबा में तलवारों संग गरबा, मिशन शक्ति 5.0 को समर्पित नारी शक्ति का अनूठा प्रदर्शन

Mahoba News: महोबा में नवरात्रि के अवसर पर करीब 500 महिलाओं और किशोरियों ने तलवारों के साथ गरबा कर मिशन शक्ति 5.0 को समर्पित किया।

Imran Khan
Published on: 24 Sept 2025 11:49 AM IST
Mahoba News: महोबा में तलवारों संग गरबा, मिशन शक्ति 5.0 को समर्पित नारी शक्ति का अनूठा प्रदर्शन
X

Mahoba News

Mahoba News: बुंदेलखंड की वीरभूमि महोबा में इस बार नवरात्रि का उत्साह अनोखे रंग में नजर आया। माता रानी की आराधना में भक्ति के साथ नारी शक्ति अद्भुत नजारा देखने को मिला। मां चंद्रिका उत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित नवरात्रि उत्सव में करीब 500 महिलाओं और किशोरियों ने गरबा नृत्य किया, लेकिन इस बार उनका अंदाज बिल्कुल अलग था। महिलाओं ने मिशन शक्ति 5.0 को समर्पित करते हुए हाथों में तलवारें थामकर गरबा किया, जिसने पूरे आयोजन को एक अनूठा और यादगार रूप दे दिया।

आपको बता दें कि इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिले की अपर पुलिस अधिक्षक वंदना सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिसमें रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाएं जब ढोल-नगाड़ों की ताल पर थिरकने लगीं तो उनके हाथों में लहराती तलवारें शक्ति और शौर्य का अद्भुत संगम प्रस्तुत कर रही थीं। यह दृश्य न केवल मां दुर्गा की आराधना का प्रतीक था बल्कि महिलाओं की वीरता, आत्मनिर्भरता और आत्मसुरक्षा का सशक्त संदेश भी दे रहा था।

आयोजन समिति की राखी रावत ने बताया कि इस अनोखे गरबा नृत्य का उद्देश्य समाज को यह संदेश देना है कि महिलाएं केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे वक्त आने पर अपनी सुरक्षा और सम्मान की रक्षा करने में भी सक्षम हैं। मिशन शक्ति 5.0 की भावना को आत्मसात करते हुए इस कार्यक्रम ने यह दिखाया कि आधुनिक युग की महिलाएं परंपरा और पराक्रम का संतुलन साधते हुए आगे बढ़ रही हैं। अब सरकार भी महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए मिशन शक्ति के तहत हमारे हौसलों को बढ़ा रही है।

आयोजन में शामिल दर्शकों ने भी इस अद्भुत नजारे की खूब सराहना की। सभी ने माना कि नवरात्रि के अवसर पर इस तरह का आयोजन महिलाओं में आत्मविश्वास जगाने और समाज में नारी शक्ति के महत्व को स्थापित करने का सराहनीय प्रयास है। गरबा में तलबार बाजी कर रही निष्ठा ने कहा कि हम मर्यादित होकर गरबा और डांडिया के साथ-साथ तलवार लेकर कर रहे गरबा से ये संदेश दें रहे है कि जैसे अपने सम्मान और स्वाभिमान के लिए रानी लक्ष्मीबाई ने तलवार को उठा लिया था वैसे समय आने पर हम भी तलवार उठाने से नहीं हिचकेंगे।

कार्यक्रम को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने कहा कि महोबा वीर भूमि है और बुंदेलखंड की महिलाएं वीरता का प्रतीक रहीं है। कार्यक्रम में पूस ने भी मिशन शक्ति अभियान के तहत सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश दिया है।बहरहाल, तलवारों संग गरबा का यह अद्भुत दृश्य समाज को यह संदेश देता है कि महिलाएं संस्कृति की संरक्षक होने के साथ-साथ अपनी सुरक्षा की प्रहरी भी हैं।

1 / 3
Your Score0/ 3
Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!