TRENDING TAGS :
Mahoba News: बड़ा हादसा टला, चलती रोडवेज बस के पिछले दो पहिए निकले, एक राहगीर जख्मी
Mahoba News: घायल को टोल प्लाजा की एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई में भर्ती कराया गया।
चलती रोडवेज बस के पिछले दो पहिए निकले (photo: social media )
Mahoba News: महोबा में एक रोडवेज बस का हादसा हुआ, जिसमें बस के पिछले एक तरफ के दोनों पहिए अचानक निकल गए। यह घटना महोबा के खन्ना थाना क्षेत्र में बरभौली गांव के पास हुई, जब बस कानपुर जा रही थी। बस में करीब 60 यात्री सवार थे, लेकिन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, एक राहगीर सुनील पहिए की चपेट में आ गया और घायल हो गया। घायल को टोल प्लाजा की एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई में भर्ती कराया गया। बस की महिला परिचालक नल्ली चंद्रा ने बताया कि हादसा अचानक हुआ। यात्रियों ने इसे चालक की लापरवाही बताया और कहा कि लंबी यात्रा से पहले बस की तकनीकी जांच और पहियों की कसावट जरूरी थी।
बता दें कि किदवई नगर डिपो की यह बस (नंबर यूपी 96 टी 6609) महोबा से कानपुर जा रही थी। कानपुर-सागर हाईवे पर बरभौली के पास पहिए निकलने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं इस घटना में एक राहगीर सुनील पहिए की चपेट में आकर गंभीरता रूप से घायल हो गया जिसे एंबुलेंस की मदद से कबरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां घायल का उपचार चल रहा है जबकि चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस घटना से यात्रियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि बस को पहले चेक करना चाहिए कि उसमें कोई तकनीकी खराबी तो नहीं है नहीं तो ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!