Mahoba News : मां ने पति से विवाद के बाद मासूम बेटी को फांसी पर लटकाकर मार डाला

Mahoba News : महोबा में पति से झगड़े के बाद मां ने अपनी 1 साल की मासूम बच्ची को फांसी पर लटकाया, इलाके में सनसनी और सदमा

Imran Khan
Published on: 15 Oct 2025 1:15 PM IST
Mahoba News :  मां ने पति से विवाद के बाद मासूम बेटी को फांसी पर लटकाकर मार डाला
X

Mahoba Mother Kills Daughter News  ( Image From Social Media )

Mahoba News: महोबा में एक दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। एक महिला ने अपने पति से फोन पर हुए विवाद के बाद अपनी एक वर्षीय मासूम बेटी को फांसी के फंदे पर लटकाकर मार डाला। इस घटना ने मां की ममता को शर्मसार कर दिया और पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया। पुलिस ने आरोपी मां को हिरासत में ले लिया है और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी उमारानी की बेटी खुशबू की शादी चरखारी क्षेत्र के अरविंद से हुई थी। अरविंद के शराब की लत के कारण दंपति के बीच अक्सर झगड़े होते थे। खुशबू अपने पति से अलग रहना चाहती थी, लेकिन अरविंद इसके लिए तैयार नहीं था। लगातार झगड़ों और तनाव से परेशान होकर खुशबू कुछ समय पहले अपनी एक साल की बेटी ऋषिका के साथ मायके चली गई थी।

खुशबू की मां उमारानी ने बताया कि खुशबू मानसिक रूप से कमजोर थी और उसका इलाज पहले भी कराया गया था। मंगलवार सुबह पति-पत्नी के बीच फोन पर फिर से विवाद हुआ। गुस्से में आकर खुशबू ने अपनी मासूम बेटी को फांसी के फंदे पर लटका दिया। इसके बाद उसने खुद भी आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन असफल रही।

खुशबू ने अपने भाई को बताया कि उसने अपनी बेटी को मार डाला है। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी मां खुशबू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि महोबा कोतवाली में सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और आरोपी मां को जेल भेज दिया गया। इस घटना ने पूरे परिवार को तोड़ दिया है। स्थानीय लोग इस बात से हैरान हैं कि एक मां अपनी मासूम बेटी के साथ ऐसा क्रूर कदम कैसे उठा सकती है। पति-पत्नी के विवाद ने न केवल एक मासूम की जान ले ली, बल्कि पूरे परिवार की खुशियां भी छीन लीं।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!