Mathura News: मथुरा में भारतीय किसान यूनियन ने हरियाणा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया

Mathura News: मथुरा में भारतीय किसान यूनियन सुनील ने विरोध प्रदर्शन किया, हरियाणा सरकार के खिलाफ नाराबाजी, नेता गुरनाम सिंह चढूनी की रिहाई की मांग

Amit Sharma
Published on: 15 Oct 2025 6:36 PM IST
Mathura News: मथुरा में भारतीय किसान यूनियन ने हरियाणा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया
X

खिलाफ भाकियू सुनील का मथुरा में जोरदार प्रदर्शन  (photo: social media )

Mathura News: आज दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को भारतीय किसान यूनियन (सुनील) के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने मथुरा ब्लॉक के गांव कोटा मौजा, चंदन नगर, कुंजन नगर में वरिष्ठ किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी की गिरफ्तारी के विरोध में हरियाणा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। किसानों ने "हरियाणा सरकार मुर्दाबाद", "गुरनाम सिंह चढूनी को रिहा करो" के गगनभेदी नारे लगाकर विरोध जताया।

भारतीय किसान यूनियन (सुनील) के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी एवं उत्तर प्रदेश महासचिव नरोत्तम लाल पाराशर ने कहा कि हरियाणा में किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी किसानों के लिए संघर्ष करते हैं। हरियाणा में किसान विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी किसानों के लिए संघर्षरत हैं, लेकिन हरियाणा सरकार ने उन्हें गिरफ्तार कर अपनी किसान विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है।

गुरनाम सिंह चढूनी को तत्काल रिहा किया जाए

हम देश की महामहिम राष्ट्रपति महोदया से मांग करते हैं कि किसान विरोधी हरियाणा सरकार को बर्खास्त किया जाए तथा किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी को तत्काल रिहा किया जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो मथुरा में जोरदार आंदोलन होगा। वर्तमान केंद्र सरकार व हरियाणा सरकार किसान विरोधी सरकारें हैं, जो निरंतर किसानों का उत्पीड़न कर रही हैं।

इस मौके पर प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश के महासचिव नरोत्तम लाल पाराशर, वरिष्ठ किसान नेता प्रयागनाथ चतुर्वेदी, वृंदावन नगर अध्यक्ष विनोद राजपूत, महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पाठक, वरिष्ठ किसान नेता भगवान दास तौर, गिर्राज पाराशर, कीर्तिराम पाराशर, अनिल शर्मा, विनोद शर्मा, राकेश शर्मा, गोपी शर्मा, मुकेश शर्मा, भूरी चंद शर्मा, चंद्रपाल शर्मा, चंद्रभान शर्मा, मोंटी शर्मा, लकी शर्मा, चेतन पाठक, जगदीश प्रसाद, शकुंतला देवी, डॉ. महेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।

1 / 2
Your Score0/ 2
Monika

Monika

Mail ID - [email protected]

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!