Mathura News: गिर्राज परिक्रमा कर किया कॉरिडोर व न्यास का विरोध

Mathura News: स्थानीय गोवर्धन समाज के पुरोहितों, पुजारियों एवं मुखियाओं ने वृंदावन से आई महिलाओं का सम्मानपूर्वक स्वागत करते हुए आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन दिया।

Amit Sharma
Published on: 5 Aug 2025 10:22 PM IST
Corridor and trust protest by Girraj circumnavigation
X

गिर्राज परिक्रमा कर किया कॉरिडोर व न्यास का विरोध (Photo- Newstrack)

Mathura News: 69वें दिन भी ब्रजवासियों द्वारा वृंदावन कॉरिडोर व अधिग्रहण योजना का विरोध लगातार जारी रहा। अब यह आंदोलन वृंदावन से निकलकर गोवर्धन पहुंच गया। वृंदावन से आई ब्रजवासी महिलाओं ने गिरिराज जी की परिक्रमा कर गोवर्धननाथ के चरणों में प्रार्थना की कि—"हे गिर्राज जी महाराज, जैसे आपने द्वापर युग में पर्वत धारण कर ब्रजवासियों की रक्षा की थी, वैसे ही अब इस दैत्य रूपी कॉरिडोर और न्यास से हमारी रक्षा करें।"

राधाकुंड स्थित बिहारी जी मंदिर में विनती करने के बाद सभी महिलाएं राधाकुंड से परिक्रमा प्रारंभ कर मानसी गंगा, दानघाटी, जतीपुरा सहित अन्य प्रमुख लीला स्थलों से होकर पुनः राधाकुंड लौटीं। परिक्रमा मार्ग के सभी प्रमुख स्थलों पर कॉरिडोर और न्यास के विरोध में जोरदार नारे लगाए गए।

स्थानीय गोवर्धन समाज के पुरोहितों, पुजारियों एवं मुखियाओं ने वृंदावन से आई महिलाओं का सम्मानपूर्वक स्वागत करते हुए आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन दिया।

मानसी गंगा के रामदेव जी मुखिया ने सरकार की योजना को 'बकवास' और 'ब्रजवासियों के साथ छलावा' बताया। उन्होंने कहा कि यह योजना हिंदू और सनातन विरोधी है तथा सरकार को इसे तुरंत वापस लेना चाहिए।

दानघाटी के मुखिया हर्षवर्धन कौशिक ने इसे ब्रज की सेवा परंपरा और प्राचीन विरासत के विनाश की साजिश बताया। उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार को पहले यमुना शुद्धिकरण कर विकास की दिशा में ठोस कदम उठाना चाहिए।

जतीपुरा के दाऊजी मुखिया ने कहा कि ठाकुर जी की कृपा से हमें पीढ़ियों से सेवा का सौभाग्य मिला है, सरकार उसे हमसे न छीने और ब्रज की कुंज गलियों को नष्ट न करे, जहां आज भी ठाकुर जी अपनी लीलाएं करते हैं।इस परिक्रमा में दीपक पाराशर, अथर्व गोस्वामी, अनिरुद्ध गोस्वामी, विकास राघव, रूचि गोस्वामी, सोनिया गोस्वामी, रेनू गोस्वामी, निशा शर्मा, नीलम गोस्वामी, मीरा गोस्वामी, मधु गोस्वामी, राखी गोस्वामी, अदिति गोस्वामी, वर्षा ओटवानी, अनुराधा गोस्वामी, पूजा मिश्रा सहित कई लोग शामिल रहे।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!