Mathura News: मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं को किया जागरूक

Mathura News: मथुरा में मिशन शक्ति अभियान के तहत रिफाइनरी पुलिस ने महिलाओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Amit Sharma
Published on: 24 Oct 2025 5:13 PM IST
Mathura News: मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं को किया जागरूक
X

मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं को किया जागरूक (photo: social media )

Mathura News: उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति फेज-5.0” के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और जागरूकता के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में थाना रिफाइनरी पुलिस ने औरंगाबाद चौराहा पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया।

इस कार्यक्रम में पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा के आसान तरीकों की जानकारी दी। साथ ही उन्हें गुड टच और बैड टच के बारे में सरल भाषा में समझाया गया ताकि किसी भी गलत परिस्थिति को वे पहचान सकें और समय रहते सही कदम उठा सकें। पुलिस ने कहा कि यदि बस, सड़क या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर कोई मनचला या शोहदा छेड़खानी करता है तो डरने की जरूरत नहीं है। तुरंत 1090 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करें या नजदीकी थाने जाकर एफआईआर दर्ज कराएं।

पुलिस अधिकारियों ने सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग कैसे किया जाए, इस बारे में भी समझाया। उन्हें बताया गया कि फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर किसी अनजान व्यक्ति को निजी जानकारी साझा न करें और किसी संदिग्ध लिंक या संदेश पर क्लिक न करें।

सड़क पर चलते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग

यातायात नियमों की जानकारी भी दी गई। पुलिस ने कहा कि सड़क पर चलते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें। मोबाइल फोन चलाते हुए वाहन न चलाएं। महिलाएं स्वयं नियमों का पालन करें और अपने परिवार के सदस्यों को भी जागरूक करें।

सरकार द्वारा महिला सुरक्षा के लिए जारी हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी भी दी गई। जैसे मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, महिला पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के लिए 102 एम्बुलेंस सेवा, 108 एम्बुलेंस, बच्चों की सहायता के लिए 1098 चाइल्ड लाइन, 101 अग्निशमन सेवा और साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930 हेल्पलाइन।

पुलिस का उद्देश्य है कि हर महिला सुरक्षित और आत्मविश्वास के साथ समाज में आगे बढ़ सके। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने भी सक्रियता से भाग लिया और पुलिस टीम का धन्यवाद किया।

1 / 5
Your Score0/ 5
Monika

Monika

Mail ID - [email protected]

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!