मामूली विवाद में चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल, आगरा रेफर

औरंगाबाद गोकुल बैराज के पास मामूली विवाद के दौरान गोली चलने से युवक गंभीर रूप से घायल, इलाज के लिए आगरा रेफर। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Amit Sharma
Published on: 11 Oct 2025 7:19 PM IST
मामूली विवाद में चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल, आगरा रेफर
X

Mathura News: थाना सदर बाजार क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार शाम औरंगाबाद गोकुल बैराज के पास मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लगभग शाम 5 बजे हुई इस घटना में एक युवक को गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्णा धाम कॉलोनी निवासी एक दंपती यमुना किनारे टहलने जा रहे थे, तभी रास्ते में एक युवक ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दंपती की महिला रिश्तेदार का भाई राधाचरण (निवासी: मदैम) मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव की कोशिश की। इसी दौरान आरोपित युवक ने अचानक राधाचरण के सीने में गोली चला दी।

गोली लगते ही मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सदर बाजार थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद, स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे आगरा रेफर कर दिया।

मौके पर मौजूद चिकित्सक डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल मामला गाली-गलौज के विवाद से जुड़ा माना जा रहा है।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Mail ID - [email protected]

Shivam Srivastava is a multimedia journalist.

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!