Mathura News: फरह हाइवे पर पुल के नीचे मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मची सनसनी

Mathura News: फरह हाइवे पर स्थित लोहे के पुल के नीचे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। युवक की पहचान नहीं हो सकी है, पुलिस शिनाख्त में जुटी हुई है।

Amit Sharma
Published on: 24 Sept 2025 8:24 AM IST
Mathura News: फरह हाइवे पर पुल के नीचे मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मची सनसनी
X

Mathura News

Mathura News: हाइवे स्थित लोहे के पुल के नीचे उस समय हड़कंप मच गया, जब लोगों ने एक अज्ञात युवक का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष आंकी जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार मृतक की स्थिति भिखारी जैसी प्रतीत हो रही थी। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी मृतक को पहचानने से इंकार कर दिया। शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने प्रयास किए, मगर कोई सफलता नहीं मिली।

प्रभारी निरीक्षक फरह त्रिलोकी सिंह ने बताया कि शव हाइवे पर स्थित गर्ल्स कॉलेज के समीप लोहे के पुल के नीचे मिला है। प्रथम दृष्टया मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव का पंचनामा भरकर उसे मोर्चरी भेजा जा रहा है फिलहाल पुलिस आसपास के थानों को सूचित कर शिनाख्त की प्रक्रिया में जुटी हुई है। मृतक की पहचान होने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा संभव हो सकेगा। वहीं इस घटना से क्षेत्र में सनसनी का माहौल बना हुआ है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

फरह हाइवे पर पुल के नीचे मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में सनसनी फरह। हाइवे पर गर्ल्स कॉलेज के पास लोहे के पुल के नीचे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। करीब 35 वर्षीय दिखने वाले मृतक की हालत देखकर लोगों ने उसे भिखारी जैसा बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा और आसपास के थानों को पहचान संबंधी सूचना दी है। स्थानीय लोगों से पूछताछ के बावजूद युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोग अलग-अलग कयास लगा रहे हैं।

1 / 4
Your Score0/ 4
Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!