TRENDING TAGS :
ठंड से कांपी नवाबी नगरी, बारिश ने बढ़ाई गलन, पहले से और गिरा तापमान
लखनऊ. राजधानी में कड़ाके की ठंड ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। मंगलवार को तड़के सबुह बूंदाबांदी होने की वजह से गलन और ज्यादा बढ़ गई। सड़कों पर लोग जहां ठिठुरते नजर आए, वहीं स्कूली बच्चों को भी जाने में काफी दिक्कत हुई। सोमवार को लखनऊ का तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है। इतना ही नहीं, पिछले दो साल से जनवरी में पड़ रही सर्दी का रिकॉर्ड भी टूट गया। लखनऊ के बाद दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा सर्द मेरठ रहा, जहां सोमवार को तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
रात के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। पिछले तीन दिन में उत्तर भारत में सर्दी ने ज्यादा जोर पकड़ा है। 16 जनवरी को रात को तापमान 7.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, रविवार को 3.9 और सोमवार को 2.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पिछले 10 सालों में जनवरी में सबसे कम तापमान साल 2013 में -0.7 दर्ज हुआ था। इससे पहले 2011 में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस रहा था।
क्या कहा मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर ने?
* आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक, अभी कुछ दिन और मौसम ऐसे ही रहेगा और शीतलहर रहेगी।
* अधिकतम और न्यूनतम तापमान 19 से 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
* रात को गलन और ज्यादा बढ़ेगी। शहर के कई इलाकों में सुबह तक कोहरा पड़ेगा।
किस शहर में कैसा रहा तापमान?
* इलाहाबाद और बांदा में सोमवार को दिन का तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया है।
* प्रतापगढ़ और कौशांबी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर सोमवार को भी जारी रहा।
* वाराणसी में सोमवार को रात का तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम है।
* सुल्तानपुर, कानपुर और आगरा में सोमवार को तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया।
* राजधानी के बाद सोमवा को दूसरे स्थान पर मेरठ का तापमान 2.8 डिग्री, मुरादाबाद में 3.7 डिग्री, कानपुर आईएएफ 3.8 डिग्री और कानपुर सिटी फुर्सतगंज में 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
[su_slider source="media: 4450,4449,4448,4447,4446" width="620" height="440" title="no" pages="no" mousewheel="no"]
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!