शर्मनाक! अश्लील वीडियो देख नाबालिग ने लूटी पांच साल की मासूम की अस्मत, नाजुक अंगों पर गंभीर चोट

Kanpur Crime: मोबाइल पर आपत्तिजनक फिल्म को देखने के बाद दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले 15 साल के लड़के ने मासूम के साथ रेप किया।

Shishumanjali kharwar
Published on: 14 Oct 2025 9:27 AM IST
Kanpur Crime
X

Kanpur Crime

Kanpur Crime: उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आयी। यहां चौबेपुर इलाके में 15 साल के नाबालिग लड़के ने मासूम से साथ दुराचार किया। मोबाइल पर आपत्तिजनक फिल्म को देखने के बाद दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले 15 साल के लड़के ने मासूम के साथ रेप किया। इस दौरान मासूम के नाजुक अंगों में गंभीर चोटें आयी हैं। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पीड़ित मासूम के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी लड़को को भी पकड़ लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार चौबेपुर इलाके के एक गांव में रहने वाले किसान की पांच साल की बेटी घर पर अकेली थी। किसान दोपहर के समय खेत पर काम करने के लिए गया था। तभी पड़ोस में रहने वाले 15 साल का किशोर घर में घुस गया और फिर उसने पांच साल की मासूम को निर्वस्त्र कर दुराचार किया। मासूम के चीखने पर उसका मुंह दबा दिया।

कुछ देर बाद जब मासूम की मां को आते देखा तो किशोर घर से भाग निकला। मां जब घर के अंदर पहुंची तो बेटी की हालत देख सन्न रह गयी। मासूम दर्द से चीख रही थी। मां के पूछने पर बेटी ने पूरी आपबीती बता दी। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। परिवार की ओर से दी गयी तहरीर के आधार पर पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गयी है।

वहीं पीड़िता की हालत खराब होने पर उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में चौबेपुर इंस्पेक्टर आशीष चौबे ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गयी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। आरोपी लड़के को पुलिस ने पकड़ लिया है। जांच के बाद आरोपी को कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।

1 / 5
Your Score0/ 5
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID [email protected]

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!