×

भोली सी सूरत और मुंह पर गाली! गंदी Video बनाने वाली लड़कियों से परेशान हुए गांववाले, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sambhal Viral Video: यूपी के संभल के एक गांव के लोग अश्लील वीडियो बनाने वाली बहनों महक और परी से की हरकतों से काफी परेशान थे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

Sonal Verma
Published on: 19 July 2025 5:29 PM IST (Updated on: 19 July 2025 5:48 PM IST)
Sambhal Viral Video
X

Sambhal Viral Video Girls

Sambhal Viral Video: यूपी के संभल के गांव शाहबाजपुर कला में रहने वाली मेहरुल निशा उर्फ परी, उसकी छोटी बहन महक के अलावा अमरोहा की हिना और जर्रार आलम को पुलिस ने अश्लील रील बनाने के अपराध में गिरफ्तार कर लिया। इन चारों के खिलाफ SI मोहित चौधरी ने 13 जुलाई को असमोली थाने में FIR दर्ज कराई थी। लड़िकयों पर आरोप है कि वह अश्लील रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं। मामला दर्ज होते ही दोनों बहनें फरार हो गईं। 15 जुलाई को पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद चंदौसी कोर्ट में पेश किया, जहां जस्टिस आदित्य सिंह ने चारों को जमानत दे दी।


'हमारी तरक्की से जलते हैं लोग': महक और परी की मां

महक और परी की मां नईमा ने बताया,"मेरी दोनों बेटियां बहुत अच्छी हैं। उन्होंने कोई गलती नहीं की है। वो अपने वीडियो में अपने आप को ही गाली दे रही थीं। किसी और को नहीं। गांव के लोग उनसे जलते हैं। चाहते हैं कि मैं घर बेचकर यहां से चली जाऊं। गांव के लोग परेशान करते हैं। मेरे छोटे-छोटे बच्चे हैं। चांदी का वर्क कूटकर हम अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। बेटियों के द्वारा बनाई जा रही वीडियो से अभी तो कमाई होनी शुरू हुई थी। अब उसे भी लोगों की गंदी नजर लग गई है। लोग नहीं चाहते कि मेरा परिवार आगे बढ़े।"

गांववाले मना रहे खुशी

मेहरुल निशा उर्फ परी, उसकी छोटी बहन महक के अलावा अमरोहा की हिना और जर्रार आलम की गिरफ्तारी के बाद गांव के लोग काफी खुश हैं। उनका कहना है कि इन लड़कियों की ऐसी हरकतों से पूरा गांव परेशान था। गांव के लोग गंदे वीडियो बनाने को लेकर उनका विरोध भी करते थे। गांव शाहबाजपुर कलां के रहने वाले महेंद्र का कहना है कि," 'महक और परी के जेल जाने के बाद हमारे गांव में खुशी का माहौल है। इन दोनों लड़कियों की गंदी रील देखकर हमारे बच्चे बिगड़ रहे थे। हम लोगों ने बच्चों को मोबाइल देना बंद कर दिया था। दोनों के किस्सों के चलते हमारा गांव बदनाम हो गया था। बच्चों के रिश्ते नहीं आ रहे थे। पुलिस भी इनकी ही तरफदारी करती थी। ये लोग किसी को भी छेड़छाड़ के केस में फंसाने की धमकी देकर पैसे वसूल लेती थीं। पुलिस पैसे दिलवाकर समझौता करा देती थी। लेकिन अब ये गंदा खेल बंद हो जाएगा। हमारे गांव से अब बदनामी का दाग मिट जाएगा।"

'इनके कारण हमारी बेटियों के रिश्ते नहीं आ रहे': महक और परी की चाची

महक-परी की चाची शाइस्ता ने बताया, "नईमा देवरानी लगती हैं, पूरा गांव इनसे और इनकी बेटियों से बहुत परेशान है। अगर कोई कुछ कहता है तो वे तुरंत थाने जाती हैं और पुलिस 5 मिनट में गांव आ जाती है। उन्होंने हमारे ऊपर भी रिपोर्ट कराई थी। कई बार हमारे घर पर भी हमला कर दिया। इनके चक्कर में हमारी बेटियों के रिश्ते भी नहीं आ रहे हैं।"

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Sonal Verma

Sonal Verma

Content Writer

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!