Lucknow News: BJP की महिला कार्यकर्ता से छेड़छाड़ और अश्लीलता... विरोध करने पर दबंगों ने बेरहमी से पीटा, KGMU में चल रहा इलाज

Lucknow News: लखनऊ के इटौंजा क्षेत्र में अश्लीलता का विरोध करने पर एक महिला को दबंगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से बुरी तरह पीटा। बचाने आए पति को भी जमकर मारा गया। महिला की हालत गंभीर है और उसे केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस पर लापरवाही के आरोप हैं।

Hemendra Tripathi
Published on: 11 July 2025 6:26 PM IST
Lucknow News
X

BJP Woman Worker Brutally Attacked in Itauja village Lucknow police After Resisting Harassment

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपराधियों पर लगाम लगाने के अनेकों दावों के बीच न अपराध रुकने का नाम ले रहे हैं और न अपराधी। इसका अंदाजा रोजाना शहर के अलग अलग इलाकों से सामने आ रही आपराधिक घटनाओं से लगाया जा सकता है। ऐसा ही एक मामला लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र से सामने आया, जहां भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता को अश्लीलता का विरोध करना महंगा पड़ गया। गांव के दबंगों ने महिला और उसके पति पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

दबंगों ने कहा- 'साथ चलो', विरोध करने पर हमला

ये पूरी घटना इटौंजा थाना क्षेत्र के आरंबा गांव के मजरा पंडित पुरवा की है। जहां शुक्रवार सुबह महिला और उसके पति परचून की दुकान से सामान खरीदने जा रहे थे। तभी गांव के तीन युवक लल्लू रावत, मोनू और पुनीत रास्ते में मिल गए। उन्होंने महिला से जबरन साथ चलने की बात कही। महिला के विरोध करने पर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने पति-पत्नी को पीटना शुरू कर दिया।

छेड़छाड़ की शिकायत करना पड़ा भारी, महिला व उसके पति को बेरहमी से पीटा

महिला को बचाने की कोशिश में उसका पति भी दबंगों के निशाने पर आ गया। आरोपियों ने दोनों को लाठी-डंडों से पीटा और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को ग्रामीणों की मदद से स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे घायल अवस्था में KGMU ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। दरअसल, घटना की जड़ 30 जून को हुई एक छेड़छाड़ की घटना से जुड़ी है। महिला ने आरोप लगाया था कि पुनीत ने उससे अश्लील बातें कीं और जबरन साथ चलने को कहा। इसको लेकर महिला ने 1 जुलाई को इटौंजा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस द्वारा कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई, जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए।

पीड़िता ने पुलिस की लापरवाह रवैये पर उठाए सवाल

पीड़िता और उसके परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी पूर्व में भी कई बार छेड़छाड़ और धमकी दे चुके हैं। उन्होंने पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई होती, तो ये घटना नहीं होती। आरोपियों ने SC/ST एक्ट में फंसाने की धमकी भी दी थी, जिससे परिवार दहशत में है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Hemendra Tripathi

Hemendra Tripathi

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!