TRENDING TAGS :
नीतीश कुमार चुनावी मुख्यमंत्री..., अखिलेश यादव का NDA पर करारा हमला, अगले CM को लेकर की भविष्यवाणी
Akhilesh Yadav on Nitish Kumar: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन तो नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बना रहा था। लेकिन आज वह केवल चेहरे के लिए मुख्यमंत्री रह गये हैं।
Akhilesh Yadav on Nitish Kumar
Akhilesh Yadav on Nitish Kumar: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर अपनी प्रतिक्रिया सामने रखी। उन्होंने एनडीए गठबंधन और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर करारा तंज कसा। साथ ही उन्होंने यह दावा भी किया कि बिहार में तेजस्वी यादव ही मुख्यमंत्री बनेंगे।
गाजीपुर में एक कार्यक्रम में पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन तो नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बना रहा था। लेकिन आज वह केवल चेहरे के लिए मुख्यमंत्री रह गये हैं। उन्होंने कहा कि बिहार अब बदलाव की मांग कर रहा है। बिहार को खुशहाली और तरक्की के रास्ते पर जाना है।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि यह तो सभी जानते हैं कि नीतीश कुमार केवल चुनावी मुख्यमंत्री बनाये गये हैं। चुनाव के बाद वह चेहरा भी नही रह जायेंगे। कोई नया ही लाया जाएगा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिहार चुनाव को लेकर भविष्यवाणी करते हुए कहा कि बिहार के अगले मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ही बनने जा रहे हैं। हम सभी लोग उनके समर्थन में हैं। सरकार चलाने में हमारा जो भी सहयोग हो सकेगा। उनकी मदद को हम हमेशा तैयार हैं।
अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि बिहार चुनाव को लेकर भाजपा षड्यंत्र रच रही है। कहां इंडिया गठबंधन नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बना रहा था और आज वह सिर्फ चेहरे के लिए मुख्यमंत्री हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार की जागरूक जनता भी अब यह जान चुकी है कि नीतीश कुमार केवल चुनाव के लिए आगे किये गये हैं।
तेजस्वी यादव ने भी लगाया था आरोप
राष्ट्रीय जनता के नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी प्रसाद यादव ने भी हाल ही में कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर “तरस” आता है, क्योंकि बीजेपी उन्हें केवल “डमी” की तरह इस्तेमाल कर रही है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!



