Pratapgarh News: दीपावली पर मिलावटी खाद्य पदार्थों पर शिकंजा, 37 नमूने लिए गए

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में खाद्य सचल दल ने 82 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 37 नमूने लिए, मिलावटी खाद्य पदार्थों पर कार्रवाई जारी, त्योहारों में सुरक्षा पर जोर।

Sanjay Pal Pratapgarh
Published on: 17 Oct 2025 9:05 PM IST
adulterated foods on Diwali, 37 samples were taken
X

दीपावली पर मिलावटी खाद्य पदार्थों पर शिकंजा, 37 नमूने लिए गए (Photo- Newstrack)

Pratapgarh News: प्रतापगढ़। दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज पर्व के मौके पर आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने विशेष अभियान चलाया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश पर जनपद में मिलावटखोरी के विरुद्ध सघन अभियान जारी है।

सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-II अभय कुमार सिंह के निर्देशन और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार तिवारी के नेतृत्व में गठित खाद्य सचल दल ने 17 अक्टूबर को प्रतापगढ़ शहर के विभिन्न बाजारों में निरीक्षण अभियान चलाया। टीम ने सदर मोड़ स्थित डोमिनोज से पनीर का एक नमूना संग्रहित किया। इसके अलावा स्टेशन रोड स्थित गांगूली स्वीट्स, चौक घंटाघर स्थित सुरेश स्वीट्स, बाबागंज स्थित बंधन स्वीट्स, किशोरी स्वीट्स, अम्बेडकर चौराहा स्थित अमृत स्वीट्स और मौर्या स्वीट्स जैसे प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण के दौरान एक खाद्य पदार्थ का नमूना खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अनुरूप न पाए जाने पर संग्रहित किया गया है। संदेहास्पद नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

अभियान के तहत 8 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2025 तक कुल 82 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, जिनमें से 37 नमूने परीक्षण हेतु एकत्र किए गए हैं। अब तक की कार्रवाई में 519 किलोग्राम मिलावटी सामग्री विनष्ट की गई, जिसकी कीमत लगभग ₹1,31,200 है। वहीं 1476 किलोग्राम सामग्री जब्त की गई, जिसका मूल्य ₹2,30,553 बताया गया है।

अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रोशन सिंह, संजय कुमार नन्हकू, संतोष कुमार दूबे, शहाब उद्दीन सिद्दीकी और डॉ. तूलिका शर्मा शामिल रहे। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे मिलावटी खाद्य पदार्थों की जानकारी तुरंत विभाग को दें ताकि सख्त कार्रवाई की जा सके।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!