Pratapgarh News: मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी ने किया श्रद्धांजलि

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में समाजवादी पार्टी कार्यालय में नेता जी को माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि, गोष्ठी में उनकी जीवन यात्रा और योगदान पर चर्चा हुई।

Sanjay Pal Pratapgarh
Published on: 10 Oct 2025 7:16 PM IST
Pratapgarh News: मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी ने किया श्रद्धांजलि
X

Pratapgarh News

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक, भारत के पूर्व रक्षामंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री 'धरती पुत्र' मुलायम सिंह यादव नेता जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर सभी साथियों ने नमन किया।तत्पश्चात् गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष सियाराम यादव व संचालन जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी ने किया।गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव जी भारतीय राजनीतिज्ञ, समाजवादी पार्टी के संस्थापक थे।

अपने छह दशक से अधिक के राजनीतिक जीवन के दौरान तीन बार मुख्यमंत्री और भारत के केंद्रीय रक्षामंत्री रहे। इससे पहले नेता जी एक शिक्षक थे। उन्होंने 1992 में समाजवादी पार्टी की स्थापना की। नेता जी को पद्मविभूषण से भी सम्मानित किया गया। नेता जी पहली बार 1967 में पहली बार विधानसभा के सदस्य चुने गये और मंत्री बने। उत्तर प्रदेश में सामाजिक सद्भाव को बनाये रखने के लिए उन्होंने साहसिक योगदान किया। मुलायम सिंह यादव जी की पहचान एक धर्मनिरपेक्ष नेता की है। सियासी दुनिया में मुलायम सिंह यादव जी को नेताजी के नाम से जाना जाता है। सभी समाजवादी साथियों को उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है।

इस अवसर पर पट्टी विधायक रामसिंह पटेल, रानीगंज विधायक डॉ.आरके वर्मा, पूर्व विधायक नागेन्द्र सिंह मुन्ना यादव, विजय यादव, संजय पाण्डेय, पप्पू यादव, जावेद अख्तर, भईयाराम पटेल, बबलू पाल, आशुतोष पाण्डेय पाण्डेय, शान्ति सिंह, रमाशंकर यादव, शेर बहादुर यादव, अहमद अली गुलफाम खान, विजय पाल, आरके भीम, डॉ.रामबहादुर पटेल, निसार अहमद, अनिल मौर्या, अश्वनी सोनी, शान्ति सिंह, संदीप यादव, संजय यादव, उत्तम सिंह, भईयाराम यादव, अंकुर मौर्या, साबिर अली, विपिन सरोज, कमलेश मधुकर, राजू यादव, अब्दुल हई, धीरज यादव, संतोष यादव, वकार अहमद, भागीरथी यादव, सुरेश जायसवाल, विनोद यादव, विकास यादव, सचिन शर्मा, सुनील यादव, जगदीश यादव, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष मनीष पाल सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे।

1 / 5
Your Score0/ 5
Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!