Raebareli News: ‘आत्मनिर्भर भारत’ कार्यशाला में संपन्न: 'घर-घर स्वदेशी, हर घर स्वदेशी' पर जोर

Raebareli News: कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी, रायबरेली के जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष, बाराबंकी, अवधेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

Narendra Singh
Published on: 26 Sept 2025 9:44 PM IST
Raebareli News: ‘आत्मनिर्भर भारत’ कार्यशाला में संपन्न: घर-घर स्वदेशी, हर घर स्वदेशी पर जोर
X

आत्मनिर्भर भारत’ कार्यशाला रायबरेली में संपन्न  (photo: social media )

Raebareli News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला कार्यालय अटल भवन में आज आत्मनिर्भर भारत अभियान की जिला कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस कार्यशाला का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी, रायबरेली के जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष, बाराबंकी, अवधेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

स्वागत भाषण करते हुए जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी ने कार्यकर्ताओं से 'घर-घर स्वदेशी, हर घर स्वदेशी' के नारे के साथ रायबरेली में कुटीर उद्योग और 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' (ODOP) को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि अवधेश श्रीवास्तव ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि विदेशों पर निर्भरता कम करने का बीड़ा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के साथ ही शुरू हो गया था। उन्होंने बल देते हुए कहा कि आज भारत की बागडोर मजबूत हाथों में है जो आत्मनिर्भर भारत को विश्व गुरु बनाने और 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प ले चुका है। उन्होंने जोर दिया कि विकसित भारत का लक्ष्य तभी पूरा होगा जब भारतीय उत्पादों का निर्यात बढ़ेगा और प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि होगी।

कार्यक्रम का संचालन सहसंयोजक राजकुमार सिंह ने किया

इस अवसर पर मंच पर सलोंन विधानसभा के विधायक अशोक कुमार, शिवगढ़ ब्लॉक प्रमुख कुंवर हनुमंत सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह दाढ़ी, कार्यक्रम के सहसंयोजक उमेश मिश्रा, रेनू सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ता:

महामंत्री मारुति मिश्रा, शरद सिंह, नगर के प्रभारी शिवेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, जिला मंत्री विजय सिंह टप्पू, पूर्व नगर पालिका मुकेश श्रीवास्तव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा अवस्थी, प्रियंका तिवारी, डॉक्टर अविनाश, मंडल अध्यक्ष शिवसागर तिवारी, मंजेश सिंह, संतोष पासवान, अभिषेक वर्मा, संतोष सिंह चौहान, सुनील सहारा, संजय पासी, सतेंद्र पाण्डेय, वीरू सिंह, किरण भारती सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

1 / 3
Your Score0/ 3
Monika

Monika

Mail ID - [email protected]

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!