TRENDING TAGS :
Raebareli News : रायबरेली में धान खरीद शुरू, बारिश से किसान चिंतित, उपज पर संकट
Raebareli News : रायबरेली में 1 नवंबर से धान खरीद शुरू, बारिश से किसानों की चिंता, कटाई और सुरक्षित भंडारण पर संकट मंडराया
Raebareli News : रायबरेली में 1 नवंबर से धान खरीद का कार्य शुरू होने जा रहा है। इस बार किसानों के धान की खरीद के लिए 107 केंद्र बनाए गए हैं, और प्रशासन ने एक लाख 72 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। यह खरीद किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने के लिए हैहालांकि, इस खरीद शुरू होने के ठीक पहले, पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। बारिश के कारण धान की कटाई और सुरक्षित भंडारण पर गहरा संकट मंडरा रहा है।
किसान अभय सिंह ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि बारिश के चलते जो धान खेत में कटकर तैयार पड़ा है, वह अब सुरक्षित रूप से घरों तक नहीं पहुंच पाएगा। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि यदि बारिश का यह सिलसिला नहीं रुका, तो किसानों को उनकी लागत निकालना भी मुश्किल हो जाएगा।
जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडे ने भी बारिश के दोहरा नुकसान होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यह वर्षा न केवल कटे हुए धान के लिए नुकसानदेह है, बल्कि रबी की फसलों को भी प्रभावित कर रही है। अधिकारी ने किसानों से अपील की है कि जिन किसानों का धान अभी खेत में खड़ा है, वे अगले दो-तीन दिनों तक धैर्य रखें और कटाई को टाल दें।
उनका अनुमान है कि मौसम जल्द ही साफ हो जाएगा, जिसके बाद किसान सुरक्षित रूप से कटाई करा सकते हैं।प्रशासनिक स्तर पर खरीद केंद्र तैयार हैं, लेकिन मौसम की मार ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। किसानों को अब मौसम के साफ होने और सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर अपना धान बेचे।
वही अपर जिला अधिकारी एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ
ने बताया की धान की खरीद एक नवंबर से 107 केंद्रों पर शुरू होगी। सभी तहसीलों में धान खरीद के लिए एसडीएम को नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। रायबरेली में धान खरीद का लक्ष्य एक लाख 72 हजार मीट्रिक टन रखा गया है। धान खरीद केंद्रों पर किसानों के लिए सभी सुविधाओं की व्यवस्था कर ली गई है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!







