TRENDING TAGS :
Sambhal News: पत्नी ने पति का प्राइवेट पार्ट काटा, अलीगढ़ रेफर
Sambhal News: दौलतपुर गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। देर रात पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला कर दिया।
Sambhal News
Sambhal News: जिले के गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। देर रात पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला कर दिया। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल पति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर कर दिया।
घायल युवक दौलतपुर निवासी राजू के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब पांच महीने पहले बदायूं जिले के सहसवान थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव की रहने वाली भारती से हुई थी। घटना के बाद पत्नी भारती ने मीडिया से बातचीत में खुद पर लगे आरोपों से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि “हम दोनों बैठे थे, इन्होंने कुछ कहा, मैंने जवाब दिया और मुंह दूसरी ओर कर लिया। मुझे क्या पता इन्होंने क्या कर लिया। जब ये ठीक होकर आएं, तो इनसे पूछ लीजिए कि क्या हुआ।“
मामले पर थानाध्यक्ष अखिलेश प्रधान ने बताया कि पति-पत्नी के बीच झगड़े और पत्नी द्वारा हमला करने की सूचना जरूर मिली है। घायल को अस्पताल ले जाया गया था और अब उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अभी तक परिवार की ओर से किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था, लेकिन इस बार मामला बेहद खतरनाक रूप में सामने आया। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!