TRENDING TAGS :
चाकू से काटा बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट, पत्नी का रेत डाला गला; प्यार में बेवफाई ने पति को बना दिया गुनहगार
Odisha Crime: पत्नी के अलग रहने पर पति पर सनक सवार हो गयी। उसने पत्नी का गला रेत दिया। यहीं नहीं पति ने पत्नी के लिव इन पार्टनर का गुप्तांग पर भी हमला कर उसे काट दिया।
Odisha Crime
Odisha Crime: ओडिशा राज्य के जाजपुर थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स अपनी पत्नी पर इस कदर कहर बन टूटा कि उसका लहुलूहान करके ही दम लिया। पत्नी के अलग रहने पर पति पर सनक सवार हो गयी। उसने पत्नी का गला रेत दिया। यहीं नहीं पति ने पत्नी के लिव इन पार्टनर का गुप्तांग पर भी हमला कर उसे काट दिया। घटना की जानकारी होने के बाद इलाके में कोहराम मच गया। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद पति मौके से फरार हो गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
लिव इन पार्टनर के साथ अलग रहती थी पत्नी
मिली जानकारी के अनुसार जाजपुर थाना क्षेत्र के मालाहाट गांव में मनोज कुमार मोहंती ने अपनी पत्नी और उसके लिव इन पार्टनर पर हमला कर दिया। मनोज ने धारदार हथियार से पत्नी के गले पर वार कर दिया। वहीं उसके लिव इन पार्टनर प्रशांत के गुप्तांगों पर धारदार हथियार से कई बार हमला किया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। पुलिस के मुताबिक जरादा गांव निवासी मनोज मोहंती की पत्नी अपने लिव इन पार्टनर प्रशांत के साथ अलग रहती थी। एक साल पहले महिला कथित तौर पर अपने ससुराल को छोड़ कर चली थी और प्रशांत के साथ अलग रह रही थी।
इसी बात को लेकर महिला का उसके पति के साथ अक्सर झगड़ा होता था। महिला का यह दावा है कि ससुराल में उसका पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। जिससे आजिज आकर महिला अपने ससुराल से चली गयी थी। पुलिस के मुताबिक बीते दिनों दोनों के बीच फिर झगड़ा हुआ। महिला ने बताया कि उसे और प्रशांत को परिवार से सुलह करने के नाम पर मालाहाट के पास बुलाया गया था। महिला के मुताबिक इसी दौरान मनोज मोहंती ने दोनों पर जानलेवा हमला कर दिया।
महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन लोगों ने मुझे और प्रशांत को मिलने के बाद मालाहाट के पास साथीपुर पुल पर बुलाया था। हमारे वहां पर पहुंचते ही सभी ने मिलकर हमला कर दिया। ससुर और देवर ने मुझे और प्रशांत को बांध दिया। जिसके बाद मनोज ने मेरी गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया और फिर नीचे पटक दिया। वहीं प्रशांत पर भी हमला कर दिया। दोनों के चीख पुकार सुनने के बाद स्थानीय लोग वहां पहुंच गये और दोनों को बचा लिया। महिला और प्रशांत को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत नाजुक बतायी जा रही है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!