Shravasti News: महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पर जनपदीय कांफ्रेंस आयोजित, अधिकारियों ने साझा किए विचार

Shravasti News: श्रावस्ती में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पर जनपदीय कांफ्रेंस आयोजित, अधिकारियों ने साझा किए विचार, मिशन शक्ति 5.0 पर हुई विस्तृत चर्चा।

Radheshyam Mishra
Published on: 10 Oct 2025 5:40 PM IST
District Conference on Women Safety and Empowerment Held, Officials Share Views
X

महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पर जनपदीय कांफ्रेंस आयोजित, अधिकारियों ने साझा किए विचार (Photo- Newstrack)

Shravasti News: शुक्रवार को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पर एसपी राहुल भाटी के निर्देश पर पुलिस लाइन स्थित लवकुश सभागार में जनपदीय कांफ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें महिला अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया और अपनी समस्याओं को साझा किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, साइबर सुरक्षा, आत्मरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी देना था। कांफ्रेंस में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर केंद्रित मिशन शक्ति 5 एवं संबंधित कार्यक्रमों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई और समाज में उनके योगदान तथा स्वालंबन के महत्व को व्यापक रूप से प्रस्तुत किया गया।


दौरान अपर जिलाधिकारी ने कहा कि समाज में हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने महिलाओं की स्वालंबन और समाज में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों और योजनाओं पर प्रकाश डाला। साथ ही बच्चों और युवाओं में महिला सम्मान के महत्व को समझाने और उन्हें जागरूक करने के लिए स्कूल और कॉलेज स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम ने इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित होकर मिशन शक्ति 5 अभियान और मिशन शक्ति केंद्र के तहत महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, जन जागरूकता प्रयासों और समाज में सुरक्षा एवं सम्मान की भावना बढ़ाने पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा केवल पुलिस का कर्तव्य नहीं बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की जिम्मेदारी है।

उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को दिशा-निर्देश देते हुए महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में सतत जागरूकता, प्रशिक्षण और सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने मिशन शक्ति केंद्रों के माध्यम से महिलाओं और बच्चों को सुरक्षा, कानूनी जानकारी और आपातकालीन सहायता प्रदान करने की महत्वता को रेखांकित किया। साथ ही उन्होंने समाज में सुरक्षा और सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के लिए पुलिस और नागरिकों के बीच समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर अपने अनुभव साझा किए और भविष्य में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए किए जाने वाले और ठोस प्रयासों की रूपरेखा प्रस्तुत की।

बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने नारी सशक्तिकरण के महत्व पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने रूस का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि वहां महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं। बीएसए ने शिक्षा और समाज के स्तर पर बच्चों और युवाओं में महिला सम्मान और सुरक्षा की भावना बढ़ाने, महिलाओं की स्वावलंबन क्षमता को प्रोत्साहित करने और समाज में उनके योगदान को बढ़ावा देने हेतु आवश्यक प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने स्थानीय और वैश्विक प्रयासों का उल्लेख करते हुए इस दिशा में और ठोस कदम उठाने की आवश्यकता बताई।


सीएमओ ने महिला स्वास्थ्य एवं सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं की जानकारी साझा की। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष दीनानाथ गुप्ता ने समाज में महिलाओं के व्यवसाय और स्वालंबन के लिए उठाए जा रहे कदमों और महिलाओं के लिए रोजगार, प्रशिक्षण एवं सुरक्षा संबंधित कार्यक्रमों में भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता बताई। वार्डन श्रीमती कैसर जहां और गुलिस्ता फाउंडेशन एनजीओ की श्रीमती गुलशन जहां ने समाज में महिलाओं के सशक्तिकरण, उनके संरक्षण और सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के महत्व पर विचार साझा किए।

दौरान सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्रों में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा करते हुए, भविष्य में और अधिक समन्वित प्रयासों के माध्यम से महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। दौरान महिला सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर: -वीमेन पावर लाइन: 1090,- महिला हेल्पलाइन: 181,- पुलिस आपात सेवा: 112,- सीएम हेल्पलाइन: 1076,- स्वास्थ्य सेवा: 102,- एम्बुलेंस: 108,- साइबर हेल्पलाइन: 1930बताए गए। साथ ही महिला सशक्तिकरण से जुड़ी प्रमुख

योजनाएं-

-मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना

-निराश्रित महिला पेंशन योजना

- राष्ट्रीय पोषण मिशन

- बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना

-प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना

-आयुष्मान भारत योजना पर भी प्रकाश डाला गया।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा, समस्त थानों के मिशन शक्ति केंद्र के अधिकारी कर्मचारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल कल्याण, व्यापार मंडल के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कांफ्रेंस के समापन पर क्षेत्राधिकारी आलोक सिंह ने सभी विभागों से आए हुए अधिकारियों, कर्मचारियों और सामाजिक प्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रयासों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।इस कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मनिर्भर, सुरक्षित और स्वावलंबी बनाने के लिए प्रेरित किया गया। महिलाओं ने अपनी समस्याओं को खुलकर साझा किया, जिसमें कार्यस्थल पर उत्पीड़न, सुरक्षा व्यवस्था की कमी, स्वास्थ्य सुविधाओं की अनुपलब्धता और अन्य सामाजिक बाधाएं शामिल थीं।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!