TRENDING TAGS :
Sonbhadra: मिशन शक्ति: साइबर अपराधों को लेकर रहे सतर्क, महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
Sonbhadra News: सोनभद्र में मिशन शक्ति के तहत छात्राओं व महिला बंदियों को साइबर सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबरों और आत्मनिर्भरता की दी जानकारी
सोनभद्र में मिशन शक्ति (photo: social media )
Sonbhadra News: मिशन शक्ति अभियान के तहत राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज और जिला कारागार में महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान की रूपरेखा और उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की।
कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारु द्विवेदी ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी, जिनमें 1090 (महिला हेल्पलाइन), 181 (महिला सहायता), 112 (आपातकालीन सेवा), और 1930 (साइबर हेल्पलाइन) शामिल हैं।
इसी क्रम में, निरीक्षक धीरेन्द्र चौधरी ने साइबर अपराध से बचाव के उपायों और सोशल मीडिया पर सुरक्षित रहने की सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया।
जिला कारागार में महिला बन्दियों को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति अभियान के तहत जिला कारागार में महिला बन्दियों को जागरूक करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारु द्विवेदी ने महिला बन्दियों को मिशन शक्ति अभियान की विस्तृत जानकारी दी और महिला सुरक्षा, स्वावलम्बन, और अधिकारों के बारे में जानकारी साझा की।
कार्यक्रम में महिला बन्दियों को हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, और 1076 की जानकारी दी गई और मिशन शक्ति से संबंधित पम्पलेट वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़ना था।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!