ताजमहल का दक्षिणी गेट हुआ धुआं-धुआं, अचानक भड़की आग, सामने आई चौंकाने वाली वजह

Taj Mahal Fire News: आगरा के ताजमहल के दक्षिणी गेट पर रविवार सुबह शॉर्ट सर्किट से उठा धुआं, अचानक हड़कंप मचने लगा, लेकिन समय पर कार्रवाई से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Akriti Pandey
Published on: 13 Oct 2025 2:58 PM IST
Taj Mahal Fire
X

Taj Mahal Fire

Taj Mahal Fire News: उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित विश्वप्रसिद्ध ताजमहल के दक्षिणी गेट पर रविवार सुबह अचानक धुआं उठने से हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में यह पता चला है कि घटना शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई थी।

सुबह 8 बजे हुआ शॉर्ट सर्किट

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की सुपरिटेंडेंट स्मिथा एस. कुमार ने बताया कि रविवार सुबह करीब 8:00 बजे टोरेंट पावर की एलटी लाइन में अचानक स्पार्किंग हुई। इसके बाद धुआं फैल गया। तुरंत टोरेंट पावर और एएसआई अधिकारियों को सूचना दी गई।

तेजी से लिया गया एक्शन, कोई नुकसान नहीं

सूचना मिलते ही टोरेंट पावर की टीम मौके पर पहुंच गई और आग की स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया। स्मिथा कुमार ने बताया कि यह कोई बड़ी घटना नहीं थी, और ताजमहल की इमारत व परिसर पूरी तरह सुरक्षित हैं। किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई है।

ज्वाइंटर में लगी आग से फैला धुआं

जानकारी के अनुसार, ताजमहल के दक्षिणी गेट की दाईं ओर स्थित कोठरियों के ऊपर से एक एलटी लाइन गुजर रही थी, जिसमें लगे प्लास्टिक के ज्वाइंटर से चिंगारी उठी और धुआं फैल गया। ज्वाइंटर में आग लगने के बाद कुछ समय तक वहां धुएं का गुबार छाया रहा।

दो घंटे का शटडाउन

सुरक्षा के लिहाज़ से दो घंटे का शटडाउन लेकर टोरेंट पावर ने मरम्मत कार्य किया। इसी लाइन से ताजमहल को भी बिजली की आपूर्ति होती है। मरम्मत के दौरान मुख्य बिजली सप्लाई बाधित रही, लेकिन ताजमहल में यूपीएस के ज़रिए तुरंत आपूर्ति बहाल कर दी गई।

दक्षिणी गेट 2018 से बंद

गौरतलब है कि ताजमहल का दक्षिणी गेट वर्ष 2018 से सुरक्षा कारणों से पर्यटकों के लिए बंद है। हालांकि, रविवार को इसी गेट से अचानक उठे धुएं ने लोगों को कुछ समय के लिए डरा दिया। लेकिन समय पर कार्रवाई से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

1 / 4
Your Score0/ 4
Akriti Pandey

Akriti Pandey

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!