TRENDING TAGS :
Unnao News: हम सेना के साथ, बच्चा बच्चा कुर्बान, पीछे नहीं हटेगा मुसलमान, जुमे की नमाज में शहर काजी का एलान
Unnao News: उन्नाव की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद आज एक विशेष आयोजन हुआ। मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग नमाज में शरीक हुए और देश की सलामती, एकता और अमन-शांति के लिए दुआ की गई।
जामा मस्जिद में जुमे की नमाज (photo: social media )
Unnao News: उन्नाव की जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद शहर काजी निसार अहमद मिस्बाही ने देश की सलामती और अमन-चैन के लिए विशेष दुआ की। उन्होंने भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर मुस्लिम समाज से एकजुट होकर देश की हिफाजत की अरदास की। शहर काजी ने कहा कि मुस्लिम समाज हर हाल में सेना के साथ है और देश की रक्षा के लिए किसी भी कुर्बानी से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने और देशभक्ति की मिसाल पेश करने की अपील की।
जुमे की नमाज के बाद देश की हिफाजत के लिए की दुआ
उन्नाव की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद आज एक विशेष आयोजन हुआ। मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग नमाज में शरीक हुए और देश की सलामती, एकता और अमन-शांति के लिए दुआ की गई। इस मौके पर शहर काजी निसार अहमद मिस्बाही ने विशेष दुआ करवाई। उन्होंने कहा कि इस्लाम अमन, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम देता है। भारत-पाक तनाव के माहौल में यह दुआ देश में शांति बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है।
शहर काजी बोले- वतन की हिफाजत करना हमारा फर्ज
हम भारत के मुसलमान हैं, और हिंदुस्तान हमारा वतन है। इसकी हिफाजत करना हमारा फर्ज है। हम हर परिस्थिति में अपनी सेना और देश के साथ हैं। जरूरत पड़ी तो कुर्बानी देने को भी तैयार हैं। दुआ में देश के जवानों की सलामती और सीमाओं की रक्षा में तैनात सैनिकों के लिए विशेष अरदास की गई। काजी साहब ने सेना को देश की शान बताया और कहा कि हमें एकजुट रहना चाहिए।
हम सब देश के लिए हर समय तैयार, मौका पड़ा जान कुर्बान
देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के इस पैगाम ने एक बार फिर दिखा दिया कि भारत की ताकत उसकी विविधता और आपसी भाईचारा है। इस आयोजन को लेकर स्थानीय प्रशासन भी सतर्क रहा। मस्जिद के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge