TRENDING TAGS :
Unnao News: समाजवादी पार्टी कार्यालय सिविल लाइन्स उन्नाव में आयोजित हुआ कार्यकर्त्ता सम्मलेन
Unnao News: अग्निहोत्री के नेतृत्व में आयोजित सम्मलेन में हज़ारों की तादाद में पहुंचे पार्टी के कार्यकर्त्ताआज समाजवादी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ता सम्मलेन को सम्बोधित करने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष डॉ राम करन निर्मल
Unnao News
Unnao News: जिलाध्यक्ष राहुल अग्निहोत्री के नेतृत्व में आयोजित सम्मलेन में हज़ारों की तादाद में पहुंचे पार्टी के कार्यकर्त्ताआज समाजवादी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ता सम्मलेन को सम्बोधित करने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष डॉ राम करन निर्मल, कार्यकर्ता सम्मलेन के आयोजक जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी राहुल अग्निहोत्री ने प्रदेश अध्यक्ष का 51 किलो की माला अंगवस्त्र एवं भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर का प्रतीक चिन्ह भेटकर किया सम्मानित कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष का पार्टी पदाधिकारियों के साथ किया भव्य स्वागत कार्यक्रम कराने का मुख्य उद्देश्य बताते हुए जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए 2027 में पी डी ए की सरकार बनाने का किया।
आवाहन, लोहिया वाहिनी के प्रदेश महासचिव अमरेंद्र आर्य सहित अन्य कई बड़े नेता कार्यकर्ता सम्मलेन में हुए शामिल, डॉ राम करन निर्मल ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए सरकार पर जमकर हमला बोला उन्होंने अपने भाषण में भाजपा की दूषित मानसिकता को उजागर करते हुए बताया की दलितों, पिछडो और अल्पसंख्यक वर्ग पर हो रहे घोर अत्याचार किसी से छुपे नहीं हैं ये वो लोंग हैं जो केवल जुमलेबाजी से अपनी सत्ता पर कबीज बैठे हैं वक़्त आ गया हैं इनकी घर वापसी करने का हम सबको एकजुट होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के हाथों को मजबूत करते हुए 2027 में पी डी ए की सरकार बनानी हैं, तो वहीँ लोहियावाहिनी के महासचिव अमरेंद्र आर्य ने भाजपा को अपने सम्बोधन में घेरते हुए कहाँ की बेरोजगारी और महंगाई से जनता का हॉल बेहाल हैं न तो सरकारी नौकरी न ही किसी तरह का कोई रोजगार केवल और केवल अपनी बातों में एवं झूठे ख़्वाब दिखा कर राजनैतिक रोटी सेकने का काम भारतीय जनता पार्टी लगातार करती आई हैं अब सही समय आ रहा हैं।
इनको सत्ता से बाहर करने का, फ्रंटल संगठन के अध्यक्ष अंकित यादव, अमन अंजुम, लकी यादव सहित समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष राहुल अग्निहोत्री के नेतृत्व में अलग अलग विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ता साथियो ने मौजूद होकर कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाने में अहम भूमिका निभाई, राहुल अग्निहोत्री ने अपने सम्बोधन में विशेष आभार प्रकट करता हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ राम करन निर्मल एवं समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष राजेश यादव को भरोसा दिलाया की लोहिया जी के विचारों पर चलकर 2027 में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को हम सब पुनः मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाने का कार्य करेंगे।
इस मौके पर लोहिया वाहिनी संगठन के विधानसभा अध्यक्ष मोहान सुजीत रावत, भगवंतनगर से शंत राम यादव, पूरवा से रोहित यादव सहित जिले के कई नेता मौजूद रहे, कार्यक्रम में डॉ राम करन निर्मल की संस्तुति पर विवेक सोनकर को जिला उपाध्यक्ष लोहियावाहिनी, जिला उपाध्यक्ष लोहियावाहिनी मो अजीज़, शोएब अली को लोहिया वाहिनी का जिला सचिव का मनोनयन पत्र देकर संगठन में शामिल किया गया, कार्यक्रम में मुकेश मिश्रा, जीशान खान, मुकेश रावत, धर्मेंद्र चौधरी, अंशु रावत, गोपी विश्वकर्मा, मो रिज़वान, मो मोबीन, राहुल द्विवेदी,विकास विमल सहित अन्य कई समाजवादी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ता व पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे!!
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge