TRENDING TAGS :
सीएम योगी के जनता दरबार में जहर खाने वाले रिटायर्ड फौजी से मिले अजय राय, विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग
UP Congress: कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय शुक्रवार को पीड़ित फौजी से मिलने सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सत्यवीर गुर्जर का हालचाल पूछा और घटना की पूरी जानकारी ली है।
पीड़ित से मिलते अजय राय (फोटो: सोशल मीडिया)
UP Congress: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में पहुंचे गाजियाबाद के रिटायर्ड फौजी ने जहर खा लिया था। फौजी ने आरोप लगाया था कि उन्हें स्थानीय बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर परेशान कर रहे हैं। इस घटना के बाद कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। आरोपी विधायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने रिटायर्ड फौजी से अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की है।
जनता दरबार में उत्पीड़न की शिकायत
गाजियाबाद के लोनी सीट से बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत करने के लिए 65 वर्षीय रिटायर्ड फौजी सत्यवीर गुर्जर लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक नंद किशोर गुर्जर के इशारे पर उनके इलाके में "नंदू टैक्स" के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। विधायक के कहने पर उनके घर का बिजली कनेक्शन काट दिया गया था। सत्यवीर गुर्जर अपनी शिकायतों को लेकर काफी परेशान थे, इसी परेशानी में शुक्रवार को जनता दरबार में जहर खा लिया था। उन्हें तुरंत लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
अजय राय पीड़ित फौजी से मुलाकात
कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय शुक्रवार को पीड़ित फौजी से मिलने सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सत्यवीर गुर्जर का हालचाल पूछा और घटना की पूरी जानकारी ली है। इस घटना पर अजय राय ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा सरकार में मंत्री से लेकर संतरी तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। आम लोगों का शोषण कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा विधायक देश की रक्षा करने वाले सैनिकों को भी नहीं बख्श रहे हैं। अजय राय ने आगे कहा कि कांग्रेस हमेशा सैनिकों के प्रति हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाती रही है, फौजी सत्यवीर गुर्जर को न्याय दिलाने के लिए पूरा कांग्रेस परिवार साथ खड़ा है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!