TRENDING TAGS :
दीवाली तक ‘कंपाने’ लगेगी ठंड! मानसून की विदाई के बाद गिरने लगा पारा, मौसम विभाग ने जताया पूर्वानुमान
UP Weather Today: मौसम विभाग के अनुसार पूरे उत्तर प्रदेश से सोमवार को मानसून की विदाई हो जाएगी। इसके बाद 17 अक्टूबर तक राज्य में मौसम शुष्क ही बना रहेगा।
UP Weather Today
UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई हो जाने के बाद से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ सा नजर आ रहा है। दिन के समय भले ही धूप तेज हो रही है, लेकिन उमस छूमंतर हो चुकी है। वहीं सुबह और रात के समय तो ठंडक ठीकठाक महसूस होने लगी है। रात में ठंड बढ़ जाने के कारण न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आने लगी है।
बारिश का दौर थम जाने के बाद से ही शरद ऋतु पांव पसारने लगा है। पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी और पछुआ हवाओं का असर भी मैदानी इलाकों में दिखने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार पूरे उत्तर प्रदेश से सोमवार को मानसून की विदाई हो जाएगी। इसके बाद 17 अक्टूबर तक राज्य में मौसम शुष्क ही बना रहेगा। दीवाली तक ठंडक में इजाफा होने लगेगा।
आंचलिक मौसम विभाग केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक निचले क्षोभमंडल में व्याप्त शुष्क पछुआ और उत्तरी पश्चिमी हवाओं के प्रभाव के चलते यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। इसके चलते अधिकतम तापमान में परिवर्तन नहीं होगा। वहीं कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट होने की संभावना है। दिन में अधिकांशी जनपदों में तापमान फिलहाल सामान्य ही रहेगा। कुछ दिनों तक मौसम में ज्यादा बदलाव के संकेत नहीं हैं।
बारिश और तेज हवा चलने की संभावना नहीं
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क ही बना रहेगा। 14 और 15 अक्टूबर को भी पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान कहीं भी बारिश और तेज हवा चलने के आसार नही हैं। 16 और 17 और 18 अक्टूबर को भी यूपी के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में शुष्क ही बना रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों के दौरान प्रदेश के शेष हिस्सों से भी मॉनसून की विदाई हो जाएगी। यूपी में शुष्क पछुआ और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, इस कारण मौसम ठंडा और सुहावना बना हुआ है। मौसम के बदलाव के चलते सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में बारिश के कोई आसार नहीं है और मौसम शुष्क बना रहेगा।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!