Varanasi News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दीर्घायु होने के लिए किया गया लाल मिर्च से यज्ञ, भक्तों में बांटा गे लड्डू

Varanasi News: सुदामापुर स्थित हनुमान मंदिर में मुख्यमंत्री के दीर्घायु के लिए विशेष यज्ञ किया गया। यह यज्ञ 51 किलो लाल मिर्च, 51 किलो पीली सरसों के साथ किया गया।

Ajit Kumar Pandey
Published on: 5 Jun 2025 3:48 PM IST
X

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन जगह-जगह बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। पूजा पाठ सहित मां गंगा का पूजन भी किया जा रहा है। लोग इस उद्देश्य के साथ पूजन अर्चन कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीर्घायु हों ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 53वें जन्मदिवस लाल मिर्च से यज्ञ

इसी क्रम में सुदामापुर स्थित हनुमान मंदिर में मुख्यमंत्री के दीर्घायु के लिए विशेष यज्ञ किया गया। यह यज्ञ 51 किलो लाल मिर्च, 51 किलो पीली सरसों के साथ किया गया। यह हवन पूजन धर्म और आध्यात्मिक नगरी राशि में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 53वें जन्मदिवस के अवसर पर काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय द्वारा वैदिक और तांत्रिक विधि से लाल मिर्च पीला सरसों नमक से तांत्रिक और वैदिक विधि से हवन किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दीर्घायु के लिए किया गया यज्ञ

इस दौरान मां पीतांबरा देवी बाबा विश्वनाथ और मां काली से यह प्रार्थना किया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हर प्रकार के रोग और कष्ट से ईश्वर दूर रखें, उन्हें स्वस्थ और दीर्घायु रखें इस कामना से इस यज्ञ को किया गया।

भक्तों में लड्डू का वितरण किया

वहीं वाराणसी के अन्नपूर्णा मंदिर के प्रांगण में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस धूम धाम से मनाया गया । योगी आदित्यनाथ के 53 वर्ष होने पर मंदिर मे 53 दीप जले, भक्तों में लड्डू वितरण, महंत शंकरपुरी ने मुख्यमंत्री के तस्वीर पर टिका लगा कर दीर्घ आयु की कामना की है।

1 / 2
Your Score0/ 2
Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!