भारत के ‘त्रिशूल’ से कांपा Pak! सर क्रीक के पास नेवल एक्सरसाइज का ऐलान; जारी की खतरनाक चेतावनी

Pakistan Naval Warning: पाकिस्तान ने भी भारत-पाक सीमा के पास स्थित सर क्रीक इलाके में ही नौसेना के अभ्यास का नोटिस जारी कर दिया है। सर क्रीक इलाका सामरिक दृष्टि से बेहद संवेदनशील है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 2 Nov 2025 1:16 PM IST
Pakistan Naval Warning
X

Pakistan Naval Warning

Pakistan Naval Warning: भारत की ओर से सर क्रीक पर तीनों सेनाओं के संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘त्रिशूल’ शुरू हो गया है। इसको लेकर नोटम भी जारी हो गया है। वहीं ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पस्त हो जाने वाले पाकिस्तान ‘त्रिशूल’ के डर से थर्रा गया है। डर से सहमे पाकिस्तान ने भी नौसेना के अभ्यास की घोषणा कर दी है। पाकिस्तान ने भी भारत-पाक सीमा के पास स्थित सर क्रीक इलाके में ही नौसेना के अभ्यास का नोटिस जारी कर दिया है। सर क्रीक इलाका सामरिक दृष्टि से बेहद संवेदनशील है।

10 नवंबर तक चलेगा भारत का युद्धाभ्यास

सर क्रीक में भारत की तीनों सेनाओं का युद्धाभ्यास 10 नवंबर 2025 तक चलेगा। रक्षा मंत्रालय के अनुसार यह हाल के वर्षों में देश का सबसे व्यापक Tri-Service Exercise है जिसमें तीनों सेनाएं (थल सेना, नौसेना और वायुसेना) एक साथ युद्धाभ्यास करेगीं। इस युद्धाभ्यास का मुख्य उद्देश्य तीनों सेवाओं के बीच किसी भी ऑपरेशन के दौरान तालमेल को मजबूत करना है। साथ ही युद्ध के समय जमीन, हवा और समुद्र तीनों मोर्चो पर संयुक्त रणनीति बनाना भी है। भारत की तीनों सेनाओं का युद्धाभ्यास सौराष्ट्र, अरब सागर के तटीय इलाकों और पश्चिमी रेगिस्तानी क्षेत्र में एक साथ 10 नवंबर तक चलेगा। इस युद्धाभ्यास में आत्मनिर्भर भारत के तहत स्वदेशी तकनीकों की क्षमता भी दिखायी देगी।

भारत के सैन्य अभ्यास से पहले पाकिस्तान ने जारी किया NOTAM

भारत ने तीनों सेनाओं के संयुक्त सैन्य अभ्यास 30 अक्टूबर से लेकर 10 नवंबर तक होने हैं। भारत के सैन्य अभ्यास के शुरू होने के ठीक पहले पाकिस्तान ने NOTAM (Notice to Airmen) जारी कर दिया। इस्लामाबाद में 28 और 29 अक्टूबर के बीच कई हवाई मार्गों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। पांच दिनों के अंदर पाकिस्तानी की ओर से दो बार नोटम जारी किया गया। जिसके तहत 30 नवंबर तक हवाई क्षेत्र को बंद करने की बात भी कही गयी।

रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक पाकिस्तान ने यह कदम ‘त्रिशूल’ अभियान के जवाब में उठाया है। साझा सैटेलाइट तस्वीरों से यह पता चला है कि भारत की ओर से ‘त्रिशूल’ अभ्यास के लिए 28,000 फीट तक का हवाई क्षेत्र आरक्षित किया गया है। यह इस बात का संकेत है कि भारत सैन्य अभ्यास के दौरान लॉन्ग-रेंज और हाइपरसोनिक तकनीक वाले सभी हथियारों का परीक्षण भी कर सकता है।

1 / 3
Your Score0/ 3
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID [email protected]

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!