हर हाल में साथ खड़े हैं... चीन की जमीन पर मोदी-पुतिन की दोस्ती का डंका, दुनिया को मिला बड़ा संदेश!

SCO Summit के बाद 1 सितंबर को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

Priya Singh Bisen
Published on: 1 Sept 2025 1:12 PM IST
PM Modi-Vladimir Putin bilateral meeting
X

PM Modi-Vladimir Putin bilateral meeting (PHOTO: social media)

PM Modi-Vladimir Putin bilateral meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन SCO Summit के बाद आज सोमवार, 1 सितंबर को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान पुतिन से कहा कि हर मुश्किल वक़्त में भारत और रूस एक साथ खड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्व की स्थिरता के लिए दोनों देश महत्वपूर्ण हैं। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन में शांति के लिए हर तरह की कोशिशों को आवश्यक बताया है।

वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कही ये बड़ी बातें:

1. पीएम मोदी ने कहा कि मुझे हमेशा लगता है कि पुतिन से मिलना एक महत्वपूर्ण बैठक होती है। हमें कई विषयों पर जानकारी आदान-प्रदान करने का मौक़ा मिला है। हम लगातार संपर्क में बने रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच नियमित रूप से कई उच्च-स्तरीय बैठकें सफल रूप से हुई हैं।

2. 140 करोड़ भारतीय इस साल दिसंबर महीने में आयोजित होने वाले हमारे 23वें शिखर सम्मेलन के लिए आपका इंतजार कर रहे हैं। यह हमारी खास साझेदारी की गंभीरता और व्यापकता को दर्शाता है।

3. बेहद मुश्किल से मुश्किल हालात में भी भारत और रूस कंधे से कंधा मिलाकर साथ चले हैं।

4. हमारा करीब सहयोगी दोनों देशों के लोगों के लिए ही नहीं, विश्वभर की शांति और स्थिरता के लिए आवश्यक है।

5. हम यूक्रेन में जारी संघर्ष पर निरंतर चर्चा कर रहे हैं। हम शांति के लिए हाल के सभी कोशिशों का स्वागत करते हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि सभी पक्ष रचनात्मक रूप से आगे बढ़ेंगे। लड़ाई को बहुत जल्द रोकने और स्थायी शांति स्थापित करने का रास्ता ढूंढना होगा।

प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई वार्ता में क्या बोले पुतिन?

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम नरेंद्र मोदी से कहा कि भारत और रूस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी कोशिशों का करीबी समन्वय कर रहे हैं। रूसी राष्ट्रपति ने बैठक में कहा उन्हें पीएम मोदी से मिलकर बहुत ख़ुशी हुई, उन्हें अच्छा लगा। ट्रंप के दबावों के बीच उन्होंने कहा कि भारत-रूस के सम्बन्ध सिद्धांतों के आधार पर निरंतर मजबूत और अग्रसर रहेंगे।

बता दे, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस-भारत के रिश्ते और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी के सिद्धांतों पर तेज़ी से विकसित हो रहे हैं।

वार्ता में शामिल रहे ये अधिकारी

- अजीत डोभाल, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार.

- दीपक मित्तल, अतिरिक्त सचिव PMO.

- हिरेन जोशी, PM के संचार मामलों के OSD.

- विक्रम मिसरी, विदेश सचिव.

रंधीर जैसवाल, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता

1 / 5
Your Score0/ 5
Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Content Writer

Content Writer

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!