अफगानिस्तान संग तनातनीः क्या पाकिस्तान की मदद करेगा ये मुस्लिम देश? दोस्ती की डील की असली परीक्षा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान के खोस्त, जलालाबाद, काबुल और पक्तिका में हुए हमलों के बाद अब अफगानिस्तान ने पाकिस्तान की सीमा चौकियों पर निशाना बनाया है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 12 Oct 2025 10:39 AM IST (Updated on: 12 Oct 2025 11:06 AM IST)
pakistan Saudi Arabia
X

pakistan Saudi Arabia

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बॉर्डर पर तनाव बढ़ता ही जा रहा है। पाकिस्तान के खोस्त, जलालाबाद, काबुल और पक्तिका में हुए हमलों के बाद अब अफगानिस्तान ने पाकिस्तान की सीमा चौकियों पर निशाना बनाया है। अफगानिस्तान के इस ताबड़तोड़ हमले में पाकिस्तान ने 12 सैनिक मारे गये हैं। वहीं कई गंभीर रूप से घायल भी हुए है।

यही नहीं पाकिस्तान के एक टैंक को अफगानिस्तान ने कब्जे में ले लिया है। इस जंग के बाद ऐसी संभावनाएं बन रही है कि आने वाले कुछ दिनों में अगर यह युद्ध नहीं रूका तो पाकिस्तान की मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ जाएगी। दोनों के बीच झड़पें कई मोर्चो पर हो रही हैं। दोनों की ही तरफ से शांति बहाली की कोई उम्मीद भी अभी नजर नहीं आ रही है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चल रही जंग को लेकर विश्व स्तर पर भी चिंता व्यक्त की जा रही है। ईरान, कतर और सऊदी अरब ने दोनों देशों से धैर्य और संयम बरतने की अपील की है।

इस बीच एक सवाल यह उठ रहा है कि क्या दोनों देशों के बीच चल रही जंग में सऊदी अरब की एंट्री होगी? यह सवाल इसलिए सामने आ रहा है क्योंकि कुछ दिनों पहले ही पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच एक रणनीतिक रक्षा समझौता हुआ था। जिसके तहत यह कहा गया था अगर उनके देश में कोई भी मुल्क हमला करता है तो फिर उसे दूसरे पर भी हमला ही माना जाएगा।

सऊदी-पाक की डील का होगा लिटमस टेस्ट

सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए रक्षा समझौते की तुलना नाटो मॉडल से की जा रही थी। नाटो के आर्टिकल पांच के तहत अगर संगठन में शामिल किसी भी एक देश पर कोई हमला करता है तो उसे संगठन में शामिल सभी देशों पर हमला माना जाएगा। हालांकि, सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच हुआ समझौता ’कैवेट क्लॉज़’ है। दोनों देशों के बीच हुए रक्षा समझौते में यह स्पष्ट नहीं है कि किस प्रकार की जंग को ’पारस्परिक रक्षा’ का कारण माना जाएगा।

1 / 4
Your Score0/ 4
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID [email protected]

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!