TRENDING TAGS :
Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण! इनको रहना होगा सावधान,इन राशियों के लिए रहेगा खास, जाने कैसे
Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण लगने में बस 5 से 6 दिन शेष रह गए है। इस ग्रहण का प्रभाव क्या होगा?
Chandra Grahan 2025 साल का दूसरा चंद्र ग्रहण है 7 सितंबर को दिखाई देने वाला है। चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होने वाला है इसलिए पूर्ण चंद्र ग्रहण में पूरा चांद काला या तांबे जैसा लाल दिखता है। इस बार चंद्रमा ग्रहण के समय पूरा लाल दिखाई देगा।इसे ब्लड मून कहा जाता है।
साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को रात 9 .58 मिनट पर लगेगा और इसका समापन रत 1.26 मिनट पर होगा। इसलिए ये भारत में नहीं नजर आएगा। जब चंद्र ग्रहण आरंभ होगा उस समय पूरे भारत में चंद्रास्त की स्थिति हो चुकी होगी। इसलिए यह भारत में नहीं होगा। अगर चंंद्रग्रहण नहीं भी दिखे तो भी उसका प्रभाव पड़ता है। जानते है राशियों पर चंद्रग्रहण का प्रभाव..
राशियों पर चंद्रग्रहण का प्रभाव..
मेष राशि वाले लोगों पर चंद्र ग्रहण सामान्य असर पड़ सकता है। तनाव के कारण इनका स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। वित्तीय स्थिति तकलीफदायी साबित होगा। आकस्मिक हानि भी झेलनी पड़ेगी, चिंता बढ़ेगी, व्यर्थ के व्यय से बचें, स्वास्थ्य में गिरावट रहेगी।
इससे बचने के लिए उपाय – गुड़ और मसूर की दाल दान करें।
वृष राशि यदि आपकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रही है, तो वो फिर से उभर कर आ सकती है।अपनी ही राशि में ग्रहण होने से दुर्घटना, चिंता, परेशानी होगी। इससे बचने के लिए श्री सूक्त का पाठ करें।
चंद्र ग्रहण से मिथुन राशि के लोगों की मानसिक स्थिरता को भंग होगी, काम से घिरे रहेंगे और कोई ठोस परिणाम प्राप्त करने में असफल रहेंगे।आर्थिक समस्या का निराकरण संभव। इस दिन गाय को घास खिलाएं।
कर्क राशि के लिए ये शुभ रहने वाला है। विवाद का समझौता होगा, धन बढ़ेगा, व्यापार-व्यवसाय में उन्नति। आपके पारिवारिक व व्यक्तिगत संबंधों पर अपना असर डाल सकती हैं। जो घर के सद्भाव को भंग कर सकते हैं। भगवान शिव की पूजा करें।
सिंह राशि के लिए भी चंद्र ग्रहण बुरा असर अशुभ ही होने वाला है।रुके काम बनेंगे, राजकीय कार्य बनेंगे, जवाबदारी बढ़ेगी। परिवार और व्यक्तिगत जीवन के साथ-साथ जीवन की शांति भी भंग हो जाएगी। गायत्री मंत्र के 21 माला का जाप करें।
चंद्र ग्रहण से कन्या राशि के लोगों को मानसिक तनाव और बैचेनी बढ़ेगी। सम्मान बढ़ेगा, राजकीय कार्यों में बाधा बनी रहेगी। अगर आप किसी प्रकार के त्वरित समाधान की उम्मीद कर रहे हैं, तो वैसा संभव होने के आसार नहीं लगते। किन्नर को हरे रंग का चूड़ियां दान करें।
तुला राशि वालों के लिए चंद्रग्रहण अच्छा होगा। धन की गति बढ़ेगी, लेकिन अनियोजित खर्च की वजह से पैसा जा भी सकता है। स्वास्थ्य संबंधी कष्ट बढ़ेंगे, दुर्घटना से बचें। किसी को पैसा उधार नहीं दें। श्री सूक्त के 11 पाठ जरूर करें।
वृश्चिक राशि चंद्रग्रहण के दौरान इन लोगों को कठिन परिस्थितियों से निपटने के लिए व्यवहारकुशल होने की जरूरत होगी। परिवार में शांति और सद्भाव बहाल करने की बड़ी जवाबदारी रहेगी।मिला-जुला प्रभाव रहेगा, विवाद का हल निकलेगा। हनुमान जी की आराधना करें।
धनु राशि के लोगों चंद्रग्रहण प्रभाव ऐसा होगा कि जातक परिवार में बड़ों के साथ अपने संबंधों की वजह से या फिर अपनी स्थिति से असंतुष्ट रहेंगे। नई कार्ययोजना बनेगी, आय के स्रोत बढ़ेंगे, सहयोग मिलेगा। गणेश जी के अनुसार स्वास्थ्य खराब होने पर इलाज में खर्च हो सकता हैं। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ जरूर करें ।
चंद्रग्रहण का असर मकर राशि के लिए भी अशुभ ही होने वाला है। आपके परिवार और बच्चों के बीच उग्र तर्क हो सकता है। आप अपेक्षित परिणाम प्राप्त करने में भी असफल रहेंगे।पुराने मामले से परेशानी होगी, निर्णय सोच-विचार कर लें। सुंदरकांड का पाठ करें।
कुंभ राशि के लोगों पर चंद्र ग्रहण का बुरा असर हो सकता है। कोई रोग होने की आशंका रहेगी।आपकी सेहत को कुछ नुकसान पहुंच सकता है।स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, धन हानि होने की संभावना। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मीन राशि के लोगों के चंद्र ग्रहण शुभ है। कार्ययोजना साकार होगी, रुके हुए काम बनेंगे, आय के स्रोत खुलेंगे।आपको अपने परिजनों और अपनो का अच्छा सहयोग मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। विष्णु भगवान की पूजा जरूर करें।
चंद्र ग्रहण
सूतक काल ग्रहण शुरू होने से पहले का वह समय है, जिसमें पूजा-पाठ, खाना पकाना या शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है। ग्रहण से पहले का अशुभ समय सूतक काल है। चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले लगता है, इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं और पूजा नहीं की जाती है। चंद्र ग्रहण का सूतक काल 12 .57 मिनट से शुरू हो जाएगा।
चंद्र ग्रहण का सूतक काल शुरू: दोपहर 12 .57 मिनट से
चंद्रग्रहण आरंभ का समय : रात में 8 . 58 मिनट से मध्यरात्रि 1 .25 मिनट तक,
पूर्ण ग्रहण, चंद्रमा पूरी तरह से ढक जाएगा : मध्यरात्रि 11 . 1 मिनट से 12. 23 मिनट तक।भारत इंग्लैंड, फ्रांस, जर्मनी, इटली समेत यूरोप के कई देशों में देखा जा सकता है। साथ ही अफ्रीका के अधिकतर देश, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका के कुछ हिस्सों में भी दिखाई देगा
नोट : ये जानकारी ज्योतिष और धर्म पर आधारित है जो सामान्य सूचना के लिए दी गई है। Newstrack.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। सही जानकारी के लिए आस पास के विद्वानों से भी संपर्क कर लें।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!