TRENDING TAGS :
दुनिया में हो जाएगा ‘अंधकार’! दिन में आंखों से ओझल हो जाएगा ‘सूरज’; 2 अगस्त को होगा सबसे लंबा सूर्य ग्रहण
Surya Grahan News: दो अगस्त 2027 को उत्तरी अफ्रीका, यूरोप और अरब के कुछ हिस्सों में यह पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखायी देगा। इस सूर्य ग्रहण में कई अहम चीजें देखने को मिलेगीं।
Surya Grahan
Surya Grahan News: दुनिया आने वाले समय में सदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण की साक्षी बनेगी। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण साल 2027 में लगेगा। दो अगस्त 2027 को उत्तरी अफ्रीका, यूरोप और अरब के कुछ हिस्सों में यह पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखायी देगा। इस सूर्य ग्रहण में कई अहम चीजें देखने को मिलेगीं। जिससे सबसे खास होगा इस सूर्य ग्रहण का समय। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण के मात्र छह मिनट 23 सेकंड तक चलने का ही अनुमान है। अपने समय के चलते यह लगभग 100 सालों का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण बन जाएगा। जानकारों के मुताबिक 2027 के बाद इस तरह का पूर्ण सूर्य ग्रहण शायद 2114 में नजर आएगा।
छह मिनट के लिए अंधेरे में डूब जाएगी दुनिया
खगोल विज्ञान में दिलचस्पी रखने वालों के लिए 2 अगस्त, 2027 का दिन बेहद खास होगा। इस दिन दुनिया के बड़े हिस्से में दिन के समय ही सूरज पूरी तरह से आंखों से ओझल हो जाएगा। लगभग छह मिनट के लिए दुनिया के एक बड़े हिस्से में पूरी तरह से अंधकार छा जाएगा। माना जा रहा है कि यह 100 सालों के इतिहास में सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले अब तक इतिहास का सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण 743 ईसा पूर्व हुआ था। जब सात मिनट और 28 सेकंड के लिए सूर्य ओझल हो गया था और पूरी तरह से अंधकार छा गया था।
कहां-कहां दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण
2 अगस्त, 2027 को सूर्य ग्रहण का पूर्ण पथ 275 किमी चौड़ा है। ऐसे में यह सूर्य ग्रहण कई महाद्वीपों को नजर आएगा। अफ्रीका के अधिकतर देशों से यह अद्भुत नजारा दिखायी देगा। इसके साथ ही यह सूर्य ग्रहण अटलांटिक महासागर से शुरू होकर जिब्राल्टर जलडमरूमध्य, दक्षिणी स्पेन, उत्तरी अफ्रीका से अरब प्रायद्वीप तक लगेगा। हालांकि हिंद महासागर के ऊपर यह केवल छाया मात्र ही नजर आएगा। सबसे पहले दक्षिणी स्पेन, जिब्राल्टर और मोरक्को में यह पूर्ण सूर्य ग्रहण नजर आएगा। इसके बाद ट्यूनीशिया, लीबिया, अल्जीरिया और मिस्र में यह सूर्य ग्रहण तब होगा, जब आकाश में वह अपने उच्चतम बिंदु पर होगा। मिस्र के बाद पूर्ण सूर्य ग्रहण लाल सागर को पार करते हुए यमन, सऊदी अरब और सोमालिया में अंधकार मचा देगा। हालांकि स्पेन के काडिज और मलागा शहर में केवल चार मिनट तक ही अंधेरा रहेगा।
भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण?
2 अगस्त, 2027 का होने वाले पूर्ण सूर्य ग्रहण का असर भारत और उसके आसपास के देशों में नहीं होगा। इस सूर्य ग्रहण को देखने के लिए लीबिया का बेंगाजी शहर एक बेहतर जगह होगी। मिस्र के ऐतिहासिक शहर लक्सर के पास पूरी तरह से अंधकार छा जाएगा।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!