TRENDING TAGS :
Grah Gochar August 2025इन लोगों को मालामाल करेगा आने वाला समय, जानिए ग्रह गोचर का अगस्त में 12 राशियों पर प्रभाव
Grah Gochar August 2025 :अगस्त का महीना धार्मिक दृष्टि से बहुत खास है। इस माह में पर्व के साथ कई ग्रहों की स्थिति में भी बदलाव आएगा, जानते हैं कब कब कौन सा ग्रह स्थिति परिवर्तन करेंगे और राशि पर क्या प्रभाव पड़ेंगा
Grah Gochar 2025 August: धर्मानुसार अगस्त माह बहुत खास होता है। इसमें सावन से लेकर रक्षाबंधन तक के कई व्रत त्योहार होते है जो एनर्जी भरते है। इसके अलावा इसमें सूर्य, बुध, शुक्र के स्थान बदलने के योग भी रहते है, जिससे 12 राशियों के जीवन प्रभावित होता है, जानते है अगस्त में ग्रहों की स्थिति
अगस्त में ग्रहों के सूर्य कर्क और सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। इसके साथ ही राक्षसों के गुरु शुक्र मिथुन और कर्क राशि में रहेंगे। इसके अलावा मंगल कन्या राशि में रहेंगे। शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में रहेंगे। राहु कुंभ राशि और केतु सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। इसके अलावा बुध अगस्त माह में मार्गी होकर अस्त होंगे। ग्रहों की ऐसी स्थिति का आपके जीवन पर अच्छा और बुरा दोनों प्रभाव पड़ेगा।
ग्रह गोचर अगस्त 2025
अगस्त में बुध कई बार अपनी स्थिति में बदलाव करने वाले हैं। अगस्त के शुरू में बुध कर्क राशि में ही विराजमान रहेंगे और अंत में यानी 30 अगस्त को वह सिंह राशि में जाएंगे। इसके साथ ही नक्षत्र अगस्त में वह पुष्य, अश्लेषा के साथ मघा नक्षत्र में रहेंगे। अगस्त में बुध वक्री अवस्था में रहेंगे, लेकिन 11 अगस्त को वह कर्क राशि में मार्गी और उदित हो जाएंगे।
ग्रहों के राजा सूर्य कर्क राशि और 17 अगस्त को अपनी स्वराशि सिंह राशि में जाएंगे, और केतु के साथ युति करेंगे। इसके साथ ही सूर्य अश्लेषा, मघा और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
कर्मफल दाता शनि मीन राशि में ही वक्री अवस्था में विराजमान रहेंगे। इसके अलावा राहु-केतु ग्रह कुंभ और सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। ग्रहों के राजा सूर्य 17 अगस्त को सिंह राशि में केतु के साथ युति करेंगे, जिससे ग्रहण योग का निर्माण होगा।
राशियों पर अगस्त के ग्रह-गोचर का प्रभाव
अगस्त में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और परिवर्तन का 12 राशियों के जीवन में क्या प्रभाव पडे़गा किसकों लाभ होगा किसे नुकसान जानते है..
इन राशियों को मिलेगी सफलता
मिथुन राशि आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। यह समय अनुसंधान, उच्च शिक्षा, या आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ाने के लिए अनुकूल है।
कर्क राशि आपकी पहचान स्पष्ट होगी और आप अधिक अभिव्यंजक बन सकते हैं। लिखने, सिखाने या अपनी कहानी साझा करने के लिए यह बेहतरीन समय है।
सिंह राशि- सूर्य अगस्त के मध्य में अपनी स्वराशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों का आत्म विश्वास बढ़ेगा। करियर के क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। नए काम की शुरुआत करना लाभकारी हो सकता है।शनि की वक्री दृष्टि आपके जीवन में स्थायित्व लाने में मदद करेगी। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
तुला राशि के जातकों को अगस्त के शुभ योग जीवन में सुख-शांति और समृद्धि देंगे. सौंदर्य, कला, प्रेम और विवाह जैसे मामलों में शुभता आएगी. अविवाहितों की शादी तय हो सकता है. शादीशुदा लोगों के जीवन में भी खुशियां आएंगी. खर्च कम होंगे, बचत करने में सफल रहेंगे
वृश्चिक राशि जातकों को धर्म- कर्म के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। साथ ही आप इस समय देश- विदेश की यात्रा पर जा सकते हैं, जो शुभ रहेंगी। यह समय जॉब करने वाले लोगों के लिए प्रमोशन या वेतन वृद्धि का हो सकता है।
धनु राशि- इस राशि में गुरु बृहस्पति लाभ स्थान में रहेंगे। शुक्र के साथ गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण करेंगे, जातकों के ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा रहेगी। ऐसे में इस राशि के जातकों को नौकरी, शिक्षा व विवाह संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी।
मकर राशि वालों को किसी लंबी बीमारी से निजात मिल सकती है. जीवन में सकारात्मकता रहेगी। नौकरी करने वालों को अगस्त महीने में सफलता मिल सकती है. प्रमोशन मिल सकता है।
इसके अलावा बाकी राशि वालों के लिए मिला जुला रहेगा, कुछ के सामने परेशानी भी रहेगी, कुछ राशियां राहु से तो कुछ सूर्य से प्रभावित होंगी। इसके लिए सूर्य और राहु मंत्रो का जाप करेंगे तो बचाव होगा।
नोट : ये जानकारियां धार्मिक आस्था और मान्यताओं पर आधारित हैं। Newstrack.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।इसे सामान्य रुचि को ध्यान में रखकर लिखा गया है
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!