Karva Chauth 2025 Date and Time :कब है करवा चौथ 2025 में, जानिए पूजाका मुहूर्त और चांद दिखने का समय

Karva Chauth 2025 Date and Time : कब है करवा चौथ 2025 में । कब रखा जाएगा व्रत और कब दिखेगा करवा चौथ का चांद, क्या समय रहेगा और जानिए इसकी महिमा

Suman  Mishra
Published on: 15 Aug 2025 9:58 AM IST
karva chauth Image-social media
X

Karva Chauth Vrat 2025: हर साल महिलाएं सपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ की व्रत रखती है। इस व्रत को सुहागन महिला को करना चाहिए । इस दिन विवाहित महिलाएं पूरे दिन उपवास रखती हैं जो सुबह सूर्योदय के साथ शुरू होता है और देर रात को चन्द्रोदय के बाद खत्म होता है। इस दिन माता करवा के साथ गणेश जी की पूजा की जाती है और चंद्र दर्शन किया जाता है। इस साल करवा चौथ 10 अक्टूबर 2025 को है।

करवा चौथ व्रत 2025 का पूजा का मुहूर्त

करवा चौथ का व्रत सूर्योदय के साथ प्रारंभ होता है और चंद्रोदय होने पर अर्घ्य देने के बाद पारण से खत्म होता है। कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 09 अक्टूबर को रात 10. 54 मिनट से शुरू होगी। वहीं, अगले दिन यानी 10 अक्टूबर को रात को 07 . 37 मिनट पर तिथि खत्म होगी। इस प्रकार साल 2025 में करवा चौथ का व्रत का 10 अक्टूबर को किया जाएगा।

कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि शुरू - 09 अक्टूबर को रात 10. 54 मिनट से शुरू

कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि समाप्त - 10 अक्टूबर को रात को 07 . 37 मिनट पर तिथि खत्म

सूर्योदय - सुबह 06. 19 मिनट पर

सूर्यास्त - शाम 05 . 57 मिनट पर

नक्षत्र- कृत्तिका 08:31 AM तक उपरांत रोहिणी

चन्द्रमा वृषभ राशि पर संचार करेगा संचार करेगा |

अभिजीत मुहूर्त - 11:50 AM – 12:37 PM

अमृत काल - 03:21 PM – 04:47 PM

ब्रह्म मुहूर्त - प्रातः 04 . 40 मिनट से 05 . 29 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम 05. 57 मिनट से 06 . 21 मिनट तक

निशिता मुहूर्त - रात्रि 11 .43 मिनट से देर रात 12. 45 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11. 57 मिनट से दोपहर 12 . 13 मिनट तक

अमृतसिद्धि योग - Oct 11 06:26 AM - Oct 11 03:20 PM

सर्वार्थसिद्धि योग - Oct 11 06:26 AM - Oct 11 03:20 PM

करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय

करवा चौथ पूजा समय - शाम में करवा चौथ का शुभ मुहूर्त 1 घंटा 14 मिनट का होगा।
चंद्रोदय - रात 08 . 13 मिनट से
चन्द्रास्त- सुबह 09 . 48 मिनट पर

करवा चौथ का महत्व

करवा चौथ का त्यौहार बहुत खुशी के साथ हर साल महिलाओं द्वारा कार्तिक के महीने की चतुर्थी पर मनाया जाता है। इस दिन सुहागिने अपने पति के कल्याण और लंबे जीवन के लिए भगवान गणेश की पूजा करती हैं। करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक कठिन निर्जला व्रत रखती हैं और इसके बाद सोलह श्रृंगार कर पूजा-अराधना करती हैं। रात को चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति को छलनी से देखकर व्रत खोलती हैं। करवा चौथ के व्रत से वैवाहिक जीवन सुखमय होता है।


नोट : ये जानकारी सामान्य सूचना के लिए दी गई है। Newstrack.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। सही जानकारी के लिए आस पास के विद्वानों से भी संपर्क कर लें।

1 / 6
Your Score0/ 6
Suman  Mishra

Suman Mishra

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!