TRENDING TAGS :
बदल गया बैंक का नियम! जुलाई 2025 से बढ़ेंगे ATM, नकद लेनदेन और IMPS ट्रांजैक्शन पर चार्ज
ICICI Bank New Rules: 1 जुलाई 2025 से ICICI बैंक अपने ग्राहकों के लिए नई सर्विस चार्जेस की लिस्ट लागू करने जा रहा है।
ICICI Bank New Rules
ICICI Bank New Rules: 1 जुलाई 2025 से ICICI बैंक अपने ग्राहकों के लिए नई सर्विस चार्जेस की लिस्ट लागू करने जा रहा है। ये बदलाव ATM ट्रांजैक्शन, कैश डिपॉजिट और निकासी, IMPS ट्रांसफर, डेबिट कार्ड और डिमांड ड्राफ्ट जैसी बैंकिंग सेवाओं पर असर डालेंगे। इन बदलावों का उद्देश्य बढ़ती लागतों को संतुलित करना और सेवा सुधारना है।
ATM ट्रांजैक्शन के नियम:
• ICICI बैंक के ATM पर हर महीने पहले 5 फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन फ्री होंगे।
• इसके बाद हर ट्रांजैक्शन पर ₹23 का शुल्क लगेगा।
• नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन (जैसे बैलेंस चेक करना) पूरी तरह मुफ्त रहेंगे।
• सीनियर सिटीजन ग्राहकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
अन्य बैंकों के ATM पर:
• मेट्रो शहरों में हर महीने 3 ट्रांजैक्शन फ्री होंगे।
• नॉन-मेट्रो शहरों में 5 ट्रांजैक्शन फ्री मिलेंगे।
• इसके बाद फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर ₹23 और नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर ₹8.50 का शुल्क लगेगा।
अंतरराष्ट्रीय (International) ATM शुल्क:
• कैश विड्रॉल पर ₹125 शुल्क लिया जाएगा।
• करेंसी कन्वर्जन चार्ज 3.5% होगा।
• नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर ₹25 का शुल्क लगेगा।
IMPS ट्रांसफर शुल्क :
• ₹1,000 तक की ट्रांसफर पर ₹2.50 प्रति ट्रांजैक्शन।
• ₹1,001 से ₹1 लाख तक की ट्रांसफर पर ₹5 प्रति ट्रांजैक्शन।
• ₹1 लाख से ₹5 लाख तक की ट्रांसफर पर ₹15 प्रति ट्रांजैक्शन।
कैश डिपॉजिट और कैश विद्ड्रॉल नियम:
• हर महीने 3 फ्री कैश डिपॉजिट और विड्रॉल की सुविधा ब्रांच या CRM पर उपलब्ध होगी।
• इसके बाद प्रत्येक ट्रांजैक्शन पर ₹150 का शुल्क लगेगा।
• ICICI बैंक ने 1 जुलाई 2025 से नकद लेनदेन से जुड़े शुल्कों में बदलाव की घोषणा की है। नए नियमों के तहत यदि ग्राहक ₹1,00,000 से अधिक की नकद राशि जमा करता है या निकालता है, तो उसे ₹150 या ₹1,000 पर ₹3.50 (इनमें से जो भी अधिक हो) के हिसाब से चार्ज देना होगा।
• बैंक द्वारा एक बार में नकद जमा की सीमा ₹25,000 तय की गई है।
• महीने में शुरुआती तीन नकद निकासी ट्रांजैक्शन मुफ्त रहेंगे, लेकिन चौथी निकासी से प्रत्येक लेनदेन पर ₹150 का शुल्क लागू होगा।
• अगर खाता स्वामी के स्थान पर कोई अन्य व्यक्ति नकद राशि निकालता है, तो वह ट्रांजैक्शन ₹25,000 की सीमा से अधिक नहीं हो सकता।
डेबिट कार्ड शुल्क :
• सामान्य ग्राहकों के लिए वार्षिक शुल्क ₹300 निर्धारित किया गया है।
• ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राहकों के लिए यह शुल्क ₹150 होगा।
• रिप्लेसमेंट (डुप्लिकेट) कार्ड जारी करवाने पर ₹300 का शुल्क लिया जाएगा।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge