BPSC Admit Card 2025 हुआ जारी, bpsc.bihar.gov.in लिंक से बिना देर किये करें डाउनलोड

BPSC Admit Card 2025: बिहार लोक सेवा आयोग ने CCE 71st प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

Sonal Verma
Published on: 6 Sept 2025 3:51 PM IST (Updated on: 6 Sept 2025 8:54 PM IST)
BPSC 71st CCE Admit Card 2025
X

BPSC 71st CCE Admit Card 2025

BPSC Admit Card 2025: अगर आप BPSC एग्जाम में बैठने जा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से BPSC CCE 71st प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (BPSC CCE 71st Exam 2025 Admit Card Download Link) आज यानी 06 सितंबर 2025 को जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार बेसब्री से BPSC CCE 71st प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे, अब वे अपना एडमिट कार्ड ऑफिशयल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड bpsc.bihar.gov.in वेबसाइट पर जारी किया दिया गया है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड को दर्ज करना होगा।

बता दें, इस भर्ती परीक्षा के जरिये कुल 1264 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को बीपीएससी की ओर से मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा

इस दिन होना है एग्जाम (BPSC CCE 71st CCE Exam Date and Time)

बिहार राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर, 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा दो शिफ्ट्स में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चलेगी।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड (BPSC CCE 71st Exam 2025 Admit Card Download Online Link)

-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर विजिट करें

-वेबसाइट के होमपेज पर BPSC 71st CCE Admit Card 2025 लिंक पर क्लिक करें

-इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड को दर्ज करें

-लॉगिन करने के बाद आपकी स्कीन पर एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा

-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें

1 / 9
Your Score0/ 9
Sonal Verma

Sonal Verma

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!