Rajasthan Police Admit Card 2025: एग्जाम सिटी स्लिप जारी, इस डेट पर आयेगा एडमिट कार्ड

Rajasthan Police Admit Card 2025: राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है।

Sonal Verma
Published on: 9 Sept 2025 12:35 PM IST
Rajasthan Police Admit Card and City Slip 2025
X

Rajasthan Police Admit Card and City Slip 2025

Rajasthan Police Admit Card 2025: राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। कार्यालय महानिदेशक पुलिस राजस्थान जयपुर की ओर से राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दिया गया है। जिन भी अभ्यर्थियों ने इस एग्जाम के लिए आवेदन किया है वे इसकी ऑफिशियल वेबसाइट police.rajasthan.gov.in या recruitment2.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना एग्जाम सिटी स्लिप चेक करके डाउनलोड(Rajasthan Police Constable Bharti Exam City Slip 2025 Download Online) कर सकते हैं। एग्जाम सिटी स्लिप में परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी दी गयी है। इससे अभ्यर्थी एग्जाम सेंटर जाने के लिए पहले से तैयारी कर सकते हैं। सिटी स्लिप जारी होने के बाद जल्द ही एडमि कार्ड भी जारी किया जायेगा।

ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप (How to Download Rajasthan Police Constable Bharti Exam City Slip 2025 Online)

- राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल recruitment2.rajasthan.gov.in पर विजिट करें

- अब आपको लॉग इन बटन पर क्लिक करना होगा

- इसके बाद आपको लॉग इन डिटेल दर्ज करके सबमिट करनी है

- अब एग्जाम सिटी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं

इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड (Rajasthan Police Admit Card 2025 Release Date)

इस भर्ती परीक्षा के लिए पुलिस विभाग की ओर से सभी आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड 11 सितंबर 2025 को जारी किये जायेंगे। एडमिट कार्ड जारी होते ह उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट से इसे ऑनलाइन ही डाउनलोड कर सकेंगे। किसी भी अभ्यर्थी को पर्सनल रूप से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जायेगा। ध्यान रखें कि एग्जाम सिटी स्लिप का उपयोग एडमिट कार्ड के रूप में नहीं किया जा सकता है। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र एवं एक वैलिड पहचान पत्र लेकर जाना अनिवार्य है।

इस दिन होना है एग्जाम (Rajasthan Police Constable Bharti 2025 Exam Date)

इस भर्ती के माध्यम से अब कुल 10000 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जिसके लिए राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 13 एवं 14 सितंबर 2025 को करवाया जायेगा। उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि पहले यह भर्ती कुल 9617 पदों को भरने के लिए निकाली गई थी। इसके बाद इसमें राज्य के 11 जिलों में 383 नए पदों को जोड़ा गया है।

ये है एग्जाम पैटर्न (Rajasthan Police Constable Bharti 2025 Selection Exam Pattern)

इस भर्ती में अभ्यर्थियोंक का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा। लिखित परीक्षा के प्रश्न पत्र में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के 150 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है। प्रश्न पत्र में सवाल तार्किक क्षमता, रीजनिंग और कंप्यूटर, राजस्थान सामान्य ज्ञान, सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स और महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों के संबंध में कानून और विनियम आदि विषयों से पूछे जायेंगे। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी है। प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की कटौती की जाएगी।

1 / 7
Your Score0/ 7
Sonal Verma

Sonal Verma

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!