TRENDING TAGS :
सरकारी नौकरी चाहिए तो यहां करें आवेदन, 4 हजार से अधिक पदों पर निकली वैकेंसी
Bihar Vacancy 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की बौछार हो रही है। यहां कई विभागों में भर्ती निकली हैं। यहां देखें पूरी डिटेल
Latest Bihar Vacancy on 4799 Post: भारत में सरकारी नौकरी पाने के लिए अधिकतर युवा वर्ग काफी मेहनत करता है। इन दिनों बिहार में आये दिन कोई न कोई गवर्नमेंट जॉब की घोषणा हो ही रही है। इसलिए दिन रात सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओँ के लिए सरकारी नौकरी हासिल करने का ये एक सुनहरा मौका है। दरसल, बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में अलग अलग विभागों में करीब 4 हजार 799 पदों पर बहाली करने का निर्णय लिया गया। मतलब सरकार अलग अलग विभागों में 4 हजार से अधिक पदों पर बहाली करने जा रही है। बात करें सबसे अधिक पदों पर होने वाली भर्ती की तो 2361 पदों पर भर्ती निकाले के साथ शिक्षा विभाग सबसे आगे है।
इस बैठक के अंतर्गत लिये गये निर्णय के अनुसार दूसरी सर्वाधिक भर्ती नगर विकास एवं आवास विभाग में होने वाली है। इसमें 1350 पदों पर भर्ती निकली है। भर्ती से संबंधित सभी मसौदों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया।
इन विभागों में होगी भर्ती
- शिक्षा विभाग-1350
- नगर विकास एवं आवास विभाग- 1350
- ग्रामीण विकास विभाग- 653
- समाज कल्याण विभाग एवं बाल विकास निगम- 390
- सामान्य प्रशासन विभाग- 15
अपर मुख्य सचिव ने ये कहा
बैठक के बाद अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने कहा, “शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षा पदाधिकारी के 935 एवं शिक्षा विकास पदाधिकारी के 568 यानी कुल 1503 पदों पर बहाली होगी। इसके साथ ही औसतन 10 पंचायतों पर एक निरीक्षण पदाधिकारी के पद का सृजन कर प्रखंड स्तर पर एक सुदृढ़ प्रशासनिक संरचना विकसित करने के उद्देश्य से पंचायतों की संख्या के आधार पर सहायक शिक्षा पदाधिकारी और शैक्षणिक प्रखंडों की संख्या के आधार पर शिक्षा विकास पदाधिकारी के पदों का सृजन किया गया है।“
अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने बताया कि शिक्षा विभाग के अंतर्गत सरकारी विद्यालयों या शैक्षणिक संस्थानों या कार्यालयों में जमीन का सत्यापन, जमीन विवरण एकत्र करने और इनके संरक्षण के लिए 2 भू संपदा पदाधिकारी और सहायक भू संपदा पदाधिकारी के 38 पद बनाए गए हैं। इन सभी पदों पर भी जल्द भर्ती की जाएगी।
नगर विकास एवं आवास विभाग में इतने पदों पर होगी भर्ती
नगर विकास एवं आवास विभाग में 1350 पदों पर भर्ती की जाएगी। 7 आयोजन क्षेत्र प्राधिकार बोधगया, गया, राजगीर, बिहारशरीफ, आरा, मुजफ्फरपुर और सहरसा में 147 को प्रत्यार्पित करते हुए 1350 पद का सृजन किया गया है।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge