TRENDING TAGS :
नीट पीजी एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने की नई अपडेट, यहां से करें चेक
NEET PG 2025 Exam City Slip: नीट पीजी 2025 एग्जाम सिटी स्लिप जारी करने को लेकर NBEMS की तरफ नया अपडेट आया है।
NEET PG 2025 Exam City Slip
NEET PG 2025 Exam City Slip: अगर आप नीट पीजी 2025 एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं और ये जानने के इच्छुक हैं कि आपका एग्जाम सेंटर किस शहर में होगा तो ये आपके लिए एक अहम खबर है। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड यानी NBEMS की तरफ से NEET PG 2025 एग्जाम के शहर का विवरण यानी सिटी स्लिप (NEET PG 2025 Exam City Slip PDF Download) आज जारी किए जाएंगे। इससे पहले एग्जाम सिटी स्लिप के संबंध में एक नोटिस भी जारी किया गया था। जारी किए गए नोटिस में बताया गया था, " राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (नीट पीजी) 2025 परीक्षा शहरों के बारे में विवरण ईमेल के माध्यम से आवेदकों को 21 जुलाई को सूचित किया जाएगा।" बता दें कि एग्जाम सिटी स्लिप या इंटिमेशन स्लिप (NEET PG 2025 Exam Intimation Slip) एडमिट कार्ड से अलग होता है। इसमें अपका एग्जाम सेंटर किस शहर में पड़ेगा इसी जानकारी दी रहती है।
इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड (NEET PG 2025 Exam Admit Card Release Date)
नीट पीजी 2025 एग्जाम का आयोजन 3 अगस्त 2025 को किया जायेगा। जानकारी के मुताबिक, नीट पीजी 2025 के लिए 31 जुलाई को एडमिट कार्ड जारी किया जायेगा।
ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप (NEET PG 2025 Exam City Slip Download Process)
- एनबीई (NBEMS) की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- नीट पीजी 2025 सिटी स्लिप डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें
- आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- नीट पीजी सिटी स्लिप डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें
नीट पीजी 2025 एग्जाम पैटर्न (NEET PG 2025 Exam Pattern)
- इस परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे जिनकी संख्या 200 होगी।
- इसमें प्रत्येक प्रश्न के लिए केवल अंग्रेजी भाषा में 4 उत्तर विकल्प/विचलन विकल्प होंगे।
- अभ्यर्थियों को प्रत्येक प्रश्न में दिए गए 4 उत्तर विकल्पों में से सही/सर्वोत्तम/सबसे उपयुक्त उत्तर चुनना होगा।
- इस परीक्षा के लिए समय 3 घंटे 30 मिनट है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!