×

AA22xA6 Movie में Allu Arjun निभाएंगे चार-चार किरदार, जानिए कौन-कौन से हैं वो किरदार

AA22xA6 Movie Allu Arjun Role: अल्लू अर्जुन और एटली की फिल्म में अल्लू अर्जुन क्या किरदार निभाएंगे आया इसपर अपडेट

Shikha Tiwari
Published on: 12 July 2025 2:48 PM IST
AA22xA6 Movie Allu Arjun Role
X

AA22xA6 Movie Allu Arjun Role (Image Credit- Social Media)

AA22xA6 Movie: जवान मूवी के डायरेक्टर पहले सलमान खान (Salman Khan) के साथ जो फिल्म करने जा रहे थे। अब उन्होंने वहीं फिल्म सलमान खान के साथ ना करके अल्लू अर्जुन के साथ करने का विचार किया है। ऐसी खबरें काफी समय से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के अवसर पर इन खबरों पर मुहर लग गई। जब Allu Arjun और Atlee ने AA22xA6 Movie की पहली झलक दर्शकों के सामने पेश की। तो वहीं कुछ समय पहले ऐसी खबरें आई कि AA22xA6 Movie में अल्लू अर्जुन के अपोजिट एक नहीं चार-चार एक्ट्रेस को कास्ट किया गया है। अब जाकर पता चल गया है कि क्यों Allu Arjun की फिल्म में एक साथ चार-चार एक्ट्रेस को कास्ट किया जा रहा है।

एए22xए6 में अल्लू अर्जुन का क्या होगा रोल (AA22xA6 Movie Allu Arjun Role)-

पुष्पा 2 की ऐतिहासिक सफलता के बाद अल्लू अर्जुन, एटली के साथ एक अभूतपूर्ण महाकाव्य फिल्म पर काम करने जा रहे हैं। जिसका अस्थायी शीर्षक AA22xA6 है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, दीपिका पादुकोण, रश्मिका मंदाना, जान्हवी कपूर और मृणाल ठाकुर जैसे दमदार कलाकार हैं। यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्म है क्योंकि इसके निर्माता ने अभूतपूर्व दृश्यों के साथ एक वैश्विक फिल्म का वादा किया है।

काफी समय से ऐसी खबरें आ रही हैं कि अल्लू अर्जुन इस फिल्म में दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। लेकिन अब बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार अल्लू अर्जुन के चार किरदार होंगे। फिल्म में वह पूरे परिवार का किरदार निभा रहे हैं। वह फिल्म में दादा, पिता और दो बेटों के रूप में नजर आएंगे। यह उनके करियर की पहली बहु-भूमिका वाली फिल्म होने वाली है। पहले एटली अल्लू अर्जुन को दोहरी भूमिका में चाहते थे, दादा और पिता की भूमिका के लिए अन्य किरदारों को कास्ट करना चाहते थे। लेकिन अब Allu Arjun खुद ही इन चारों किरदारों को निभाएंगे।

एए22xए6 मूवी रिलीज डेट ( AA22xA6 Movie Release Date)-

AA22xA6 Movie को 2027 में बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार किया गया है और वर्तमान में इसकी शूटिंग मुंबई में चल रही है।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Senior Content Writer

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story