TRENDING TAGS :
Ranbir Kapoor-Alia Bhatt के नए घर का गृह प्रवेश कब? दादी कृष्णा राज कपूर से खास संबंध, कीमत करोड़ों
Ranbir Kapoor-Alia Bhatt: आलिया और रणबीर बहुत ही जल्द अपने नए घर में शिफ्ट होने वाले हैं, आइए जानते हैं कब।
Ranbir Kapoor-Alia Bhatt
Ranbir Kapoor-Alia Bhatt: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहद प्यारे कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अक्सर ही किसी ना किसी कारणवश चर्चाओं का हिस्सा बनें रहते हैं, वहीं अब तो उनकी लाडली बिटिया रानी राहा भी सुर्खियों में छाईं रहतीं हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इंडस्ट्री के एक ऐसे कपल हैं जो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों के चलते लाइमलाइट में रहते हैं, वहीं अब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, जी हां! जो कि इनके नए घर से जुड़ी हुई है, बता दें कि आलिया और रणबीर बहुत ही जल्द अपने नए घर में शिफ्ट होने वाले हैं, आइए जानते हैं कब।
दिवाली पर नए बंगले में शिफ्ट होंगे रणबीर-आलिया
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपने सपनों का घर बना लिया है, जी हां! काफी समय से उनके नए घर की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल होती रहतीं हैं, एक बार तो उनके घर के अंदर की तस्वीरें लीक हो गईं थीं, जिसके बाद आलिया भट्ट ने पोस्ट की जरिए लोगों पर भड़की भी थीं। वहीं अब सुनने में आ रहा है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बहुत ही जल्द अपने नए बंगलों में प्रवेश करने वाले हैं, उनका नया बंगलों पूरी तरह तैयार हो चुका है, और अब जल्द ही यह कपल इस घर में अपना गृह प्रवेश करेगा।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दिवाली के दिन अपने इस नए घर में गृह प्रवेश करेंगे, जी हां! अपनी एक नई शुरुआत के लिए कपल ने दिवाली के दिन को सलेक्ट किया है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने खुद इसकी जानकारी दी है, उन्होंने एक स्टेटमेंट के जरिए यह ऐलान किया, और साथ ही प्राइवेसी की मांग भी की।
करोड़ों में है आलिया-रणबीर के सपनों का आशियाना
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के सपनों का आशियाना करोड़ों में बना हुआ है, जी हां! ये घर काफी समय से अंडर कंस्ट्रक्शन था, लेकिन अब पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है, इसकी कीमत 250 करोड़ रुपए बताई गई है। रणबीर और आलिया के सपनों का आशियाना मुंबई के पाली हिल इलाके में स्थित है, जो कि 6 मंजिला है। इस घर में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ उनकी बेटी राहा कपूर और मां नीतू कपूर भी रहने वालीं हैं, वहीं आलिया और रणबीर ने रिद्धिमा कपूर के लिए भी एक फ्लोर रखा है। अब यदि आपको रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बंगलो के बारे में एक खास बात बताएं तो इस बंगलों का खास संबंध रणबीर की दादी कृष्णा राज कपूर से है, दरअसल इसमें रणबीर के दादा-दादी अपने परिवार के साथ रहते थे, जिससे यहां पर उनकी बहुत यादें बसी हुई है। रणबीर और आलिया ने दादी कृष्णा राज कपूर के पुराने बंगले को रेनोवेट करके ही उसे नया आकार दिया, पूरे बंगले को लेटेस्ट इंटीरियर्स और डिजाइन से बनाया गया है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!