TRENDING TAGS :
Arjun Bijlani Net Worth: अर्जुन बिजलानी बनेंगे बिग बॉस 19 का हिस्सा, जानिए कितने अमीर हैं?
Bigg Boss 19 Arjun Bijlani Net Worth: टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी अब जाकर बनेंगे बिग बॉस 19 का हिस्सा, चलिए जानते हैं कितने अमीर हैं अर्जुन बिजलानी
Bigg Boss 19 Arjun Bijlani Net Worth (Image Credit- Social Media)
Bigg Boss 19 Arjun Bijlani : टीवी जगत के प्रसिद्ध एक्टर अर्जुन बिजलानी बनेंगे बिग बॉस 19 का हिस्सा नागिन जैसे टीवी सीरियल में नजर आ चुके हैं। अर्जुन बिजलानी ने खुद सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर करके बताया कि- जिंदगी में जब भी कुछ होता है, मैं हमेशा आपके साथ शेयर करता हूँ और मैंने सोचा कि इस बार भी इतना कुछ हो रहा है तो मुझे आपके साथ शेयर करना चाहिए। सबसे पहले मैं आप सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूँ कि आप हमेशा मेरे और मेरे परिवार के साथ रहे और आप लोग जानते हैं कि मेरा परिवार मेरे लिए कितना अहम है, खासकर मेरी पत्नी और मेरे बच्चे, वो हमेशा मेरे साथ रहे हैं। मेरे हर सुख-दुश में वो मेरे साथ रहे हैं। लेकिन कुछ हालातों की वजह से मुझे एक अलग रास्ता चुनना पड़ा और मैनें कभी नहीं सोचा कि मैं ऐसा कभी करूँगा।" जिसके बाद नेटिजन्स कह रहे हैं कि Bigg Boss 19 में जा रहे हैं। चलिए जानते हैं अर्जुन बिजलानी कितने अमीर हैं।
अर्जुन बिजलानी कितने अमीर है ( Arjun Bijlani Net Worth)-
अर्जुन बिजलानी ने अपने करियर की शुरूआत एकता कपूर के टीवी शो कार्तिका से की थी। उसके बाद लेफ्ट राइट लेफ्ट, मेरी आशिकी तुम से ही, नागिन और अन्य सीरियल्स में नजर आएं हैं। 2016 में फिल्म इश्क से बॉलीवुड में डेब्यू किया। उसके बाद वो वेब-सीरीज स्टेट ऑफ सीज में नजर आए थे। अब जाकर Arjun Bijlani Bigg Boss 19 का हिस्सा बनेंगे। Arjun Bijlani ने अपने करियर में अपनी मेहनत से काफी अच्छा-खासा मुकाम हासिल किया है।
अर्जुन बिजलानी का जन्म 31 अक्टूबर 1982 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। उनके पिता सिंधी और माँ महाराष्ट्रीयन थीं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा माहिम स्थित बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल और कॉलेज की शिक्षा एचआर कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से प्राप्त की। अर्जुन का एक छोटा भाई है जिसका नाम निरंजन बिजलानी है। दुर्भाग्यवश, जब वह केवल उन्नीस वर्ष के थे, तब उनके पिता सुदर्शन बिजलानी का निधन हो गया।
अर्जुन बिजलानी पर एपिसोड के 80 लाख से 1.5 लाख रूपए तक चार्ज करते हैं। इसके अलावा ब्रांड एडोर्समेंट के लिए 30-40 लाख रूपए तक चार्ज करते हैं। अर्जुन बिजलानी की नेटवर्थ 30 करोड़ रूपए (Arjun Bijlani Net Worth In Rupees) के करीब है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!