Disha Patani के घर पर चली गोलियाँ, प्रेमानंद महाराज और अनिरूद्धाचार्य बने इसकी वजह

Disha Patani House Firing: बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी के यूपी वाले घर के बाहर हुई गोलाबारी, जिसके साथ ही सोशल मीडिया पर एक धमकी भरा पोस्ट जारी, पुलिस कर रही है मामले की जाँच

Shikha Tiwari
Published on: 13 Sept 2025 7:46 AM IST
Disha Patani Home News
X

Disha Patani Home Outside Fired (Image Credit-Social Media)

Disha Patani News: बॉलीवुड की अदाकारा दिशा पटानी का संबंध उत्तर प्रदेश के बरेली गाँव से हैं। यही पर दिशा पटानी (Disha Patani) का जन्म हुआ था। इनके माता-पिता और इनकी बहन खुशबू पटानी यही पर रहती हैं। दिशा पटानी के पिता जगदीश पटानी डीएसपी है। तो वहीं उनकी बहन खुशबू पटानी भारतीय सेना में कार्यरत रह चुकी हैं। दिशा पटानी की बहन खूशबू पटानी को अक्सर समाजिक मुद्दो पर बातचीत करते हुए देखा गया है। जिसके बारे में वो अपने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करती है। तो वहीं अब उसकी वजह से उनको मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। बता दे कि दिशा पटानी (Disha Patani) के उत्तर प्रदेश स्थित बरेली घर के बाहर गोलियाँ चली हैं। पुलिस आरोपी की जाँच कर रही है। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला

दिशा पटानी के घर के बाहर चली गोलियाँ (Disha Patani House Firing)-

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी के बरेली के सिविल लाइंस स्थित घर के बाहर कल देर रात गोलीबारी हुई है। हिंदू संत प्रेमानंद महाराज और अनिरूद्धाचार्य महाराज पर कथित टिप्पणियों के बाद यह घटना घटी है। गोल्डी बरार गैंग ने गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है। अधिकारियों ने सुबह करीब साढ़े चार बजे दो राउंड फायरिंग समेत कई राउंड गोलीबारी की पुष्टि की है। इस घटना की वजह से किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है।




सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर इस पूरे घटना की जिम्मेदारी ली गई है। पोस्ट में लिखा गया है कि- मैं वीरेंद्र चरण, महेंद्र सरन (डेलाना), भाईयों, आज खूशबू / दिशा पटानी (बॉलीवुड एक्ट्रेस) केघर पर जो फायरिंग हुई है। वो हमने कराई है। उन्होंने हमारे पूज्य संतों (प्रेमानंद जी महाराज और अनिरूद्धाचार्य जी महाराज) का अपमान किया है। उन्होंने हमारे सनातन धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश की है। हमारे देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ये तो बस एक ट्रेलर था। अगली बार उन्होंने या किसी ने हमारे धर्म का अनादर किया , तो उनके घर में कोई जिंदा नहीं बचेगा।

पोस्ट में आगे लिखा कि- यह संदेश सिर्फ़ उनके लिए ही नहीं बल्कि फ़िल्म जगत के सभी कलाकारों और उनसे जुड़े लोगों के लिए भी है। भविष्य में जो भी हमारे धर्म और संतों के खिलाफ ऐसे अपमानजनक कृत्य करेगा। उसे परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए। अपने धर्म की रक्षा के लिए हम किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। हम कभी पीछे नहीं हटेंगे। हमारे लिए हमारा धर्म और समाज एक है और इनकी रक्षा हमारा पहला कर्तव्य है।

रिपोर्ट कि माने तो आरोपियों ने पहले इनके घर की रेकी की फिर उसके बाद फायरिंग की है। तो वहीं जुलाई के महीने में दिशा पटानी की बहन खुशबू पटानी ने अनिरूद्धाचार्य जी महाराज के खिलाफ टिप्पणी की थी। बाद में इसे प्रेमानंद महाराज जी से जोड़ा गया था। बाद में खुशबू पटानी ने सफाई भी दी कि ये टिप्पणी केवल अनिरूद्धाचार्य जी महाराज के लिए थी।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - [email protected]

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!