TRENDING TAGS :
Ek Deewane ki Deewaniyat Collection Day 1:हर्षवर्धन राणे की फिल्म हिट रहेगी या फ्लॉप, जाने कलेक्शन
Ek Deewane ki Deewaniyat Box Office Collection Day 1: हर्षवर्धन राणे की फिल्म एक दीवाने की दीवानियत जानिये पहले दिन कितना होगा कलेक्शन
Ek Deewane ki Deewaniyat Collection Day 1 (Image Credit- Social Media)
Ek Deewane ki Deewaniyat Collection Day 1: सनम तेरी कमस फेम एक्टर हर्षवर्धन राणे एक बार फिर से दर्दनाक लवस्टोरी के माध्यम से सिनेमाघरों में वापसी करने जा रही हैं। तो वहीं Ek Deewane ki Deewaniyat का ट्रेलर लॉच कर दिया गया है। फिल्म सिनेमाघरों में दिवाली के अवसर पर यानि 21 अक्टूबर 2025 को रिलीज होगी। इस फिल्म के साथ मैडॉक की हॉरर-कॉमेडी फिल्म थामा भी रिलीज होने वाली है। दोनों ही फिल्में इस साल की सबसे ज्यादा बहुचर्चित फिल्म में से एक हैं। चलिए जानते हैं हर्षवर्धन राणे की फिल्म एक दीवाने की दीवानियत सिनेमाघरों में पहले दिन कितना कलेक्शन कर सकती है।
एक दीवाने की दीवानियत कलेक्शन डे 1 (Ek Deewane ki Deewaniyat Box Office Collection Day 1)-
हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म Ek Deewane ki Deewaniyat सिनेमाघरों में दिवाली के अवसर पर रिलीज होगी। इस फिल्म के ट्रेलर और गाने को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर और गाने को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है। Ek Deewane ki Deewaniyat का ट्रेलर रिलीज के बाद लगातार कई दिनों तक यूट्यूबर पर नंबर वन पर ट्रेंडिंग करता रहा है। तो वहीं फिल्म के ट्रेलर और गाने के रिलीज होने के बाद अब दर्शकों को फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। Ek Deewane ki Deewaniyat दीवाली के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इस फिल्म के साथ मैडॉक की हॉरर-कॉमेडी फिल्म Thama भी रिलीज होने वाली है। जिसकी वजह से इस फिल्म को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। तो वहीं Ek Deewane ki Deewaniyat को लेकर आशंका की जा रही है कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 5-10 करोड़ रूपए के बीच कलेक्शन कर सकती हैं। क्योंकि थामा की वजह से कहीीं ना कहीं फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आ सकती है। बाकि तो Ek Deewane ki Deewaniyat हिट रहेगी या फ्लॉप ये तो फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा। दर्शकों को ये फिल्म कितनी पसंद आती है। यदि फिल्म की कहानी अच्छी रही तो फिल्म सैयारा मूवी की तरह कमाल कर सकती हैं। और बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बना सकती है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!