×

Gully Boy 2 : गली बॉय का बनेगा सीक्वल, बदली पूरी कास्ट और डायरेक्टर, जाने कब आएगी फिल्म

Gully Boy 2 Update: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म गली बॉय का बनेगा सीक्वल लेकिन इस बार रणवीर सिंह और आलिया भट्ट नहीं, नए कलाकार आएंगे नजर

Shikha Tiwari
Published on: 3 July 2025 4:40 PM IST (Updated on: 3 July 2025 4:40 PM IST)
Gully Boy 2 Release Date
X

Gully Boy 2 Update (Image Credit- Social Media)

Gully Boy 2 Update: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म गली बॉय को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है। Gully Boy बनाने वाली निर्देशक जोया अख्तर कथित तौर पर इसके सीक्वल की योजना बना रही हैं। 2019 में, जोया ने रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को मुख्य भूमिकाओं में लेकर फिल्म पेश की थी। 6 साल बाद ऐसा कहा जा रहा है कि निर्देशक Gully Boy 2 का निर्माण कर सकते हैं। चलिए जानते हैं Gully Boy 2 को लेकर क्या नया अपडेट आया है।

गली बॉय का बनेगा सीक्वल नई कास्ट के साथ (Gully Boy 2 Cast)-

बता दे कि गली बॉय 2 का निर्माण कर सकते हैं और कोई दूसरा निर्देशक इसका निर्देशक करेगा। खो गए हम कहाँ का निर्देशन करने वाले अर्जुन वरेन सिंह कथित तौर पर गली बॉय के सीक्वल के लिए चुने गए हैं। एक और अपडेट यह है कि फिल्म साल के अंत तक फ्लोर पर आने की अफवाह है। मिड-डे कि रिपोर्ट के अनुसार, Gully Boy Movie के सीक्वल एक नए रैपर के ईर्द-गिर्द घूमेगा और इसमें नई स्टार कास्ट होगी। हालांकि, यह पुष्टि नहीं हुई है कि रणवीर इस प्रोजेक्ट का हिस्सा होंगे या नहीं।

Gully Boy के साथ, जोया और रीमा ने न केवल भारतीय रैपर्स के संघर्ष और दृढ़ता को स्क्रीन पर उतारा, बल्कि व्यापक वर्ग विभाजन को भी दिखाया। उन्हें लगा कि इस विषय पर अगली कड़ी बनाई जा सकती है क्योंकि इसमें ऐसी कई कई समृद्ध कहानियाँ हैं जिन्हेंं तलाशा जाना हैं। जहाँ गली बॉय में रणवीर कपूर के मुराद की यात्रा अपने चरम पर पहुँची, वहीं दूसरे भाग में दूसरे रैपर की कहानी दिखाई जाएगी।

एक अन्य सूत्र ने टैब्लॉइड को बताया, "फिल्म की तैयारी चल रही है। अगर सबकुछ योजना के अनुसार हुआ, तो यह साल के अंत तक शुरू हो जाएगी। अर्जुन ने अपने निर्देशन की शुरूआत में ही गहराई दिखाई और जोया को लगा कि वह इस फ्रैंचाइज को आगे ले जाने के लिए सही व्यक्ति है।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Senior Content Writer

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story