×

Harry Potter New Series: हैरी पॉटर की नई सीरीज का फर्स्ट लुक आउट, जानिए कौन निभा रहा किरदार

Harry Potter New Series: कुछ महीनों पहले ही हैरी पॉटर की नई सीरीज का ऐलान किया गया था, वहीं अब हैरी पॉटर का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है|

Shivani Tiwari
Published on: 15 July 2025 12:25 PM IST
Harry Potter New Series
X

Harry Potter New Series

Harry Potter New Series: हैरी पॉटर फिल्म को दुनिया भर के दर्शकों से बेहद प्यार मिला, हैरी पॉटर एक ऐसी सीरीज है, जिसकी वर्ल्डवाइड तगड़ी ऑडियंस है, यानी कि बच्चों से लेकर बड़े, नौजवान, बुड्ढे सभी इस सीरीज को देखना पसंद करते हैं। जी हां? हैरी पॉटर फिल्म के 8 पार्ट आए थे और आज भी इस फिल्म को दर्शक चाहे जितनी बार देखें बोर नहीं होते। हैरी पॉटर सीरीज को पसंद करने वाले बहुत से दर्शक ऐसे भी हैं, जिन्हें सीरीज का एक एक डायलॉग रट गया है। बता दें कि कुछ महीनों पहले ही हैरी पॉटर की नई सीरीज का ऐलान किया गया था, वहीं अब हैरी पॉटर का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है, आइए दिखाते हैं।

हैरी पॉटर की नई सीरीज का फर्स्ट लुक (Harry Potter New Series First Look)

हैरी पॉटर का सभी किरदार आइकॉनिक बन गया है, जब से हैरी पॉटर की नई सीरीज का ऐलान किया गया है, दर्शकों के लिए ये हजम कर पाना मुश्किल हो रहा है, हैरी पॉटर सीरीज में अब सभी नए एक्टर नजर आयेंगे। बता दें कि हैरी पॉटर की नई सीरीज की शूटिंग शुरू कर दी गई है, वहीं अब नए हैरी पॉटर का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हैरी पॉटर की नई सीरीज में अभिनेता डेनियल की जगह डोमिनिक मैकलॉघलिन हैरी पॉटर के किरदार में नजर आएंगे, और एमा की जगह एक्ट्रेस अरबेला स्टैंटन दिखाईं देंगे। मेकर्स ने हैरी पॉटर की शूटिंग से जुड़ा अपडेट देते हुए हैरी पॉटर बने डोमिनिक का पहला लुक शेयर कर दिया है, जो इंटरनेट पर वायरल हो चुका है। डोमिनिक का पहला लुक देख फैंस हैरान हैं, क्योंकि वे हुबहू हैरी पॉटर की तरह लग रहें हैं। डोमिनिक के लुक की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ भी की जा रही है।

HBO ने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर डोमिनिक का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "फर्स्ट ईयर, आगे बढ़ो। HBO ऑरिजनल हैरी पॉटर सीरीज अब निर्माण में है।" हैरी पॉटर के नए सीरीज की शूटिंग शुरू हो चुकी है, और यकीनन जल्द ही यह दर्शकों के सामने होगी, दर्शक मेकर्स से यही उम्मीद कर रहें हैं कि वे इतनी आइकॉनिक सीरीज को बर्बाद ना करें।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story