Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin होने वाला है बंद, जाने कब आएगा इसका आखिरी एपिसोड

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Go Off Air: स्टार प्लस का प्रसिद्ध टीवी सीरियरल गुम है किसी के प्यार में जल्द हो जाएगा बंद, पढ़े इससे जुड़ी अन्य डिटेल

Shikha Tiwari
Published on: 25 Jun 2025 11:23 AM IST
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Go Air Off
X

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Go Air Off (Image Credit- Social Media)

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin : स्टार प्लस का प्रसिद्ध टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में काफी समय से टीवी जगत पर राज कर रहा है। अबतक गुम है किसी के प्यार में के तीन सीजन आ चुके हैं। पहले और दूसरे सीजन को दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया गया है। लेकिन तीसरा सीजन दर्शकों को कुछ खास रास नहीं आया। जिसकी वजह से लगातार शो की टीआरपी गिरती जा रही है। जबकि शो के मेकर्स ने नए कास्ट को बदलकर शो में दुबारा पुराने कास्ट की एंट्री कराई इसके बाद भी शो के टीआरपी पर कुछ खास असर नहीं पड़ा। जिसकी वजह से अब जाकर शो को बंद करने तक की नौबत आ चुकी है।

गुम है किसी के प्यार में होने वाला है बंद (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Go Air Off)-

गुम है किसी के प्यार में तीसरे सीजन की शुरूआत में मेकर्स ने काफी उत्साहपूर्वक बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा जी द्वारा नए कास्ट का परिचय दिया गया। जिसके साथ ही साथ शो की कहानी बताई गई। जिसमें नील, ऋतुराज और तेजू की कहानी थी। लेकिन दर्शकों को शो की कहानी कुछ खास पसंद नहीं आई। जिसकी वजह से शो की टीआरपी गिरते देख मेकर्स ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया। और तेजू के किरदार को ही खत्म कर दिया। और शो में सवि की एंट्री हुई एक पुलिस ऑफिसर के रूप में जिसमें वो अपने पति रजत और तेजू की मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में नील के करीब आते हुए नजर आई।

लेकिन सवि की एंट्री के बाद भी Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin के टीआरपी पर कुछ खास असर नहीं पड़ा। जिसकी वजह से मेकर्स ने अहम फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट कि माने तो गुम है किसी के प्यार में शो की टाइमिंग अब 7 से 6.30 कर दी गई है। उसकी जगह एक नए शो ने ले लिया है। तो वहीं दूसरी तरफ ये शो अगले महीने बंद कर दिया जाएगा। शो का आखिरी एपिसोड किस दिन रिलीज होगा। अभी तक इसके बारे में जानकारी नहीं प्राप्त है।


तो वहीं Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin अगले महीने बंद हो जाएगा। या फिर ऐसे ही टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। इसके बारे में अभी तक मेकर्स ने किसी प्रकार का कंफर्मेशन नहीं दिया है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - [email protected]

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!