Housefull 5 और Housefull 5 A दो भागों में रिलीज होगी फिल्म, दोनों के विलेन होंगे अलग

Housefull 5 And Housefull 5 A Story: हाउसफुल 5 दो भागों में होगा रिलीज हाउसफुल 5 और हाउसफुल 5A दोनों की कहानी पर आया अपडेट

Shikha Tiwari
Published on: 27 May 2025 3:34 PM IST
Housefull 5 And Housefull 5 A Story
X

Housefull 5 And Housefull 5 A Story (Image Credit- Social Media)

Housefull 5 And Housefull 5A Update: हाउफुल फ्रेंचाइजी अराजकता पर ही फलती-फूलती रही है। अब Housefull 5 के साथ, जिसने इसे एक और पायदान ऊपर उठा दिया है। तो वहीं आज Housefull 5 का ट्रेलर रिलीज किया गया है। जिसने दर्शकों के मन में फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दिया है। साजिद नाडियाडवाला ने दो बिल्कुल अलग फिल्में बनाई हैं। Housefull 5 दो भागों में रिलीज होगा। पहला Housefull 5 और Housefull 5A दोनों की कहानियाँ अलग-अलग होगा। जोकि साजिद नाडियाडवाला लिया गया ये कदम बॉलीवुड के लिए एक चौका देने वाला फैसला है।

हाउसफुल 5 और हाउसफुल 5ए की कहानी होगी अलग (Housefull 5 And Housefull 5A Story)-

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, हाउसफुल 5 दो अलग-अलग बागों में रिलीज होगी। जोकि Housefull 5 और Housefull 5A है। दोनों को पूरी तरह से अलग-अलग प्रस्तुतियों के रूप में पेश करने का निर्णय एक बहुत-ही सामूहिक और विलक्षण रचनात्मक अवधारणा से उपजा है, जो दोबारा दर्शकों को आकर्षित करने पर केंद्रित है।

रिपोर्ट कि माने तो Housefull 5 में हत्यारा एक्स है, हाउसफुल 5ए में हत्यारा वाई होगा। आखिरी 20 मिनट बिल्कुल अलग हैं- अलग चुटकुले, अलग खुलासे, घटनाओं की अलग श्रृंखला, यह मोड़ सिर्फ हत्यारे को नहीं बदलता-यह इस तथ्य को भी बदल देता है कि यह गलतियों की कॉमेडी है। साजिद नाडियाडवाला द्वारा स्वंय सोचा गया। यह रचनात्मक दृष्टिकोण एक मजबूत विपणन कोण से भी लाभान्वित होता है। पूर्ण अनुभव प्राप्त करने के लिए आपको दोनों फिल्में देखनी होगी। Housefull 5 के दो अलग-अलग कट सीबीएफसी को सौंपे गए थे। अब हमें पता चला है कि क्यों दोनों को मंजूरी दे दी गई है। प्रत्येक कट लगभग 2 घंटे और 43 मिनट का है। जिसमें सितारों से भरा पागलपन है।

Housefull 5 का आज ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। जोकि पागलपन से भरपूर है। Housefull 5 के ट्रेलर को देखकर कहीं ना कहीं फिल्म की कहानी का अंदाजा लग गया है। जिसमें रजनीत अपने प्रॉपर्टी का पटवारा अपने 100वें जन्मदिन पर करेंगे। तो वहीं वो अनॉउंस करते हैं कि उनकी संपत्ति का बटवारा अपने असली वारिस जॉली को करेंगे। जिसके बाद अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख और अक्षय कुमार जॉली बनकर पहुँच जाते हैं. तबतक रजनीत की हत्या हो जाती है और कहानी में नया मोड़ आता है। तीनों जेल चले जाते हैं, संजय दत्त और जैकी श्रॉफ की एंट्री होती। जो उनसे पूछँते हैं कि खूनी कौन है। इन सबके बाद नाना पाटेकर की एंट्री होती है। जिसके बाद शुरू होता है Housefull 5 का पागलपन, पूरी कहानी जानने के लिए Housefull 5 आपको 6 जून 2025 को जाकर अपने नजदीकि सिनेमाघरों में देखना होगा।


Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Senior Content Writer

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story